पुलिस कॉन्स्टेबल सीईटी-2025 के अंतर्गत 3 वर्ष की आयु छूट का निर्णय सराहनीय: केहरवाला
mahendra india news, new delhi
BJP के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं जिला प्रवक्ता डा. गंगा सागर केहरवाला ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा पुलिस कॉन्स्टेबल सीईटी-2025 के अंतर्गत 3 वर्ष की आयु छूट देने के निर्णय को सराहनीय बताया है। जारी बयान में डा. केहरवाला ने कहा कि हरियाणा सरकार हमेशा युवाओं के साथ खड़ी है, समान अवसर और युवाओं के हित में सरकार ने जो फैसला लिया है, वो युवाओं के लिए नए साल की नई सागात है। उन्होंने कहा कि सीईटी उत्त्तीर्ण बहुत से युवा संत कबीर कुटीर में मुख्यमंत्री से मिले थे। मुख्यमंत्री ने उनकी बातों को गंभीरता से सुना।
इसके बाद मुख्यमंत्री ने युवाओं के भविष्य को देखते हुए पुलिस कांस्टेबल सीईटी-2025 के अंतर्गत 3 वर्ष की आयु छूट का निर्णय लिया, जोकि सरकार का रोजगार की दिशा में ठोस कदम है। डा. केहरवाला ने कहा कि वर्ष 2022 के बाद सीईटी परीक्षा न हो पाने के कारण जिन योग्य युवाओं को नुकसान हुआ था, उन्हें न्याय देना सरकार ने अपना दायित्व समझा। उन्होंने कहा कि सरकार ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में जो वायदे किए थे, उन्हें एक-एक कर त्वरित प्रक्रिया से अमलीजामा पहनाया जा रहा है।
सरकार युवाओं के भविष्य को लेकर बेहद संजीदा है और युवाओं के हित में सरकार लगातार ठोस व ऐतिहासिक निर्णय लेकर युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने की दिशा में कदम उठा रही है। सरकार की संजीदगी से युवाओं में भी सरकार के प्रति विश्वास जगा है और उन्हें यह विश्वास हो गया है कि वे अपनी काबिलियत व मेहनत से किसी भी मुकाम को पा सकते हंै।
