home page

दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना : मोबाइल एप्प से होगा पंजीकरण, महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 2100 रुपये

 | 
Deen Dayal Lado Laxmi Yojana: Registration will be done through mobile app, women will get Rs 2100 every month
mahendra india news, new delhi

हरियाणा प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना 'दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना' का कल वीरवार यानि 25 सितंबर को शुभारंभ होगा, इस दिन जिला में विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम होंगे औऱ जगह-जगह कैम्प भी लगाए जाएंगे ताकि आमजन को योजना के बारे जागरूक किया जा सके। इस दौरान मौके पर पंजीकरण भी किए जाएंगे। कार्यक्रमों के सफल आयोजन को लेकर जिला प्रशासन तैयारियों में जुटा है। सिविल अस्पताल सिरसा में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन होगा, वहीं उपमंडल स्तर पर भी आयोजन होंगे। इसके अलावा अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर भी कार्यक्रम और कैम्प का आयोजन किया जाएगा।


सिरसा के जिला समाज कल्याण अधिकारी सत्यवान ढिलोड ने बताया कि महिलाओं को सामाजिक सुरक्षा एवं सम्मान के लिए इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 2100 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। 25 सितंबर को शुभारम्भ अवसर पर मोबाइल एप्प लॉन्च किया जाएगा। एप्प के माध्यम से पात्र लाभार्थी घर बैठे पंजीकरण कर सकेंगे। विभिन्न स्थानों पर कैंप लगाकर भी पंजीकरण किया जाएगा। 

योजना के तहत ये होंगे पात्र :
- केवल महिलाएं जिनकी आयु 23 से 60 वर्ष के बीच हो।
- फैमिली आईडी में सत्यापित आय एक लाख रुपये से कम हो
- पति अथवा पत्नी 15 वर्षों से हरियाणा के निवासी हो
- लाभार्थी का फैमिली आईडी डिटेल में स्वयं का एक्टिव बैंक एकाउंट हो
-परिवार पहचान पत्र, आधार कार्ड और रिहायशी प्रमाण अनिवार्य

WhatsApp Group Join Now

यह रहेगी प्रक्रिया :
पात्र लाभार्थी को एप्प के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा। इसके बाद लाभार्थी का डाटा 15 दिन के अंदर क्रीड विभाग द्वारा वेरिफाई कर सामाजिक न्याय और आधिकारिता विभाग को भेजा जाएगा। सामाजिक न्याय और आधिकारिता विभाग दो कार्यदिवस में डॉक्यूमेंट जांच के बाद आईडी जनरेट करेगा और लाभार्थी को लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। हर महीने की सात तारीख तक क्रीड विभाग से मिले वेरिफाई डाटा अनुसार ही सामाजिक न्याय और आधिकारिता विभाग द्वारा लाभार्थी की आईडी क्रिएट की जाएगी। लाभार्थी को डीबीटी के माध्यम से बैंक एकाउंट में राशि दी जाएगी। आवेदन की स्थिति और निर्देशों के लिए एसएमएस से सूचनाएं प्राप्त होंगी। 


क्या इस योजना का लाभ मुझे मिलेगा?
-एक फ़ैमिली आईडी में एक से ज्यादा महिलाएं होने पर भी सबको समान लाभ मिलेगा, बशर्ते उनकी पारिवारिक आय एक लाख से कम हो और अन्य कोई पेंशन या सामाजिक सुरक्षा योजना का लाभ न ले रहीं हो।
- केवल कैंसर स्टेज-3 और 4 से ग्रसित तथा लाइलाज बीमारी से ग्रसित महिलाएं जो पहले से वित्तीय सहायता प्राप्त कर रही है, उन्हें ही इस योजना का अतिरिक्त लाभ मिल सकेगा।
-किसी लाभार्थी की मृत्यु होने पर केवल उसी माह का लाभ मिलेगा। 
- अगर किसी अपात्र लाभार्थी द्वारा लाभ लिया गया तो जांच के बाद 12 प्रतिशत वार्षिक ब्याज दर से वापसी राशि ली जाएगी।
- लाभार्थी किसी भी प्रकार के फर्जी लिंक या वेबसाइट पर आवेदन करने से बचें, केवल विभाग द्वारा प्रदान किए गए सत्यापित एप्प आदि पर ही आवेदन करें।