Delhi-Guwahati Bullet Train: दिल्ली से गुवाहाटी का 1500 KM सफर 8 घंटे में, उत्तरी बुलेट ट्रेन कॉरिडोर का विस्तार
mahendra india news, new delhi
देशभर में बुलेट ट्रेन का विस्तार तेजी से हो रहा है। इससे आमजन को फायदा मिल रहा है। अब देश के पीएम नरेंद्र मोदी ने अभी हाल ही में बुलेट ट्रेन नेटवर्क के विस्तार की दिशा में बड़ा निर्णय लिया है। बडा निर्णय लेते हुए उत्तरी कॉरिडोर को मंजूरी दी थी। बुलेट ट्रेन का उत्तरी कॉरिडोर दिल्ली से सिलीगुड़ी तक के लिए प्रस्तावित था, जिसे अब बढ़ाकर गुवाहाटी कर दिया गया है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सरकारी न्यूज एजेंसी डीडी न्यूज की एक रिपोर्ट के मुताबिक, बुलेट ट्रेन का उत्तरी कॉरिडोर दिल्ली से सिलीगुड़ी के बजाय अब गुवाहाटी तक जाएगा।
इतने घंटे में होगा 1500 किमी का सफर
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली-गुवाहाटी बुलेट ट्रेन रूट की करीबन लंबाई लगभग 1500 किलोमीटर की होगी, जिसे महज करीबन 8 घंटे में पूरा कर लिया जाएगा। अभी सामान्य ट्रेनें दिल्ली से गुवाहाटी तक के सफर को पूरा करने में 30 से भी अधिक घंटे का वक्त लगता है। दिल्ली से गुवाहाटी तक का बुलेट ट्रेन का किराया, हवाई जहाज के किराये से भी कम होने की संभावना है।
प्रस्तावित 10 स्टेशनों के नाम
ये भी बता दें कि बुलेट ट्रेन के उत्तरी कॉरिडोर पर 10 शहरों को जोडऩे का प्रस्ताव है, जिसकी कुल लंबाई लगभग 1500 किमी होगी। इस कॉरिडोर का पहला स्टेशन दिल्ली होगा। इस रूट पर प्रस्तावित 10 स्टेशनों की लिस्ट में दिल्ली, आगरा, कानपुर, लखनऊ, अयोध्या, वाराणसी, प्रयागराज, पटना, सिलीगुड़ी और गुवाहाटी के नाम शामिल हैं।
लगेंगे 3 घंटे 33 मिनट
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुलेट ट्रेन के उत्तरी कॉरिडोर के बारे में कुछ अहम बातें बताई थीं। उन्होंने कहा था कि इस कॉरिडोर के पूरा होने के बाद दिल्ली से आगरा का सफर 59 मिनट में, दिल्ली से कानपुर का सफर एक घंटा 45 मिनट में, दिल्ली से लखनऊ का सफर 2 घंटे 12 मिनट में, दिल्ली से वाराणसी का सफर 3 घंटे 33 मिनट में, वाराणसी से आगरा का सफर 2 घंटे 34 मिनट में, वाराणसी से प्रयागराज का सफर 33 मिनट में, वाराणसी से पटना का सफर 60 मिनट में, वाराणसी से लखनऊ का सफर 1 घंटे 21 मिनट में पूरा हो सकेगा।
आरामदायक सफर का अनुभव
आपको बता दें कि इस कॉरिडोर के पूरा होने पर न देशवासियों को न सिर्फ तेज, सुविधाजनक और आरामदायक यात्रा का अनुभव मिलेगा, बल्कि काफी वक्त भी बचा पाएंगे। इस कॉरिडोर से बिजनेस और ट्रेड के कई नए अवसर भी खुलने की उम्मीद है। ये कॉरिडोर देश की राजधानी और उत्तर-पूर्व के बीच तेज और बेहतर कनेक्टिविटी स्थापित करने में भी अहम भूमिका निभाएगी। इतना ही नहीं, ये कॉरिडोर दिल्ली में इलाज कराने वाले लोगों के लिए भी काफी अहम होगा।
बुलेट ट्रेन से कितनी देर में पूरी होगी यात्रा
कहां से कहां तक वक्त
दिल्ली आगरा 59 मिनट
दिल्ली कानपुर 1 घंटा 45 मिनट
दिल्ली लखनऊ 2 घंटे 12 मिनट
दिल्ली वाराणसी 3 घंटे 33 मिनट
वाराणसी आगरा 2 घंटे 34 मिनट
वाराणसी प्रयागराज 33 मिनट
वाराणसी पटना 60 मिनट में
वाराणसी लखनऊ 1 घंटे 21 मिनट
दिल्ली गुवाहाटी 8 घंटे
