home page

दिल्ली पब्लिक स्कूल सिरसा के छात्र अनंत सिहाग ने अंतरराष्ट्रीय हिंदी ओलंपियाड में लहराया परचम, गोल्ड मेडल ऑफ डिस्टिंक्शन हासिल

 | 
Delhi Public School Sirsa student Anant Sihag made his mark in the International Hindi Olympiad, winning the Gold Medal of Distinction

mahendra india news, new delhi
 दिल्ली पब्लिक स्कूल सिरसा के छात्र अनंत सिहाग ने एसओएफ इंटरनेशनल हिंदी ओलंपियाड 2025-26 में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। कक्षा 6 ‘ए’ के छात्र अनंत ने परीक्षा में 60 में से 50 अंक प्राप्त कर 83.33 प्रतिशत अंक अर्जित किए। उनका पर्सेंटाइल स्कोर 95.91 रहा, जो उनकी उत्कृष्ट शैक्षणिक क्षमता को दर्शाता है।

अनंत सिहाग ने विद्यालय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके साथ ही उन्होंने जोनल स्तर पर 24वीं, क्षेत्रीय स्तर पर 69वीं तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 78वीं रैंक हासिल की। उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्हें गोल्ड मेडल ऑफ डिस्टिंक्शन, सर्टिफिकेट ऑफ डिस्टिंक्शन तथा सर्टिफिकेट ऑफ जोनल एक्सीलेंस से सम्मानित किया गया। विद्यालय की ओर से उन्हें स्टूडेंट प्रोग्रेस रिपोर्ट (एसपीआर) भी प्रदान की गई। विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने अनंत की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता उनकी मेहनत, लगन और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है।

उन्होंने आशा व्यक्त की कि अनंत भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय और क्षेत्र का गौरव बढ़ाते रहेंगे। दिल्ली पब्लिक स्कूल, सिरसा की प्राचार्य रामा दहिया ने अनंत सिहाग को इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अनंत की इस सफलता से उनके परिवार में भी खुशी का माहौल है। उनके पिता अमित सिहाग एडवोकेट तथा दादा ए.सी. सिहाग अपने पोते की इस उपलब्धि पर अत्यंत गदगद हैं और उन्होंने कहा कि बच्चों द्वारा परिवार का नाम रोशन करना गर्व का विषय है।

WhatsApp Group Join Now


अनंत की इस उपलब्धि से विद्यालय में हर्ष का वातावरण है तथा अभिभावकों और विद्यार्थियों ने भी उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।