दिल्ली पब्लिक स्कूल का 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम रहा ऐतिहासिक विद्यार्थियों ने किया विद्यालय का नाम गौरवान्वित
Delhi Public School's 12th board exam results were historic. Students made the school proud.
mahendra indianews
सिरसा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, सिरसा ने एक बार पुन: शैक्षणिक उत्कृष्टता की नई मिसाल प्रस्तुत करते हुए कक्षा 12वीं के बोर्ड परीक्षा परिणाम में शानदार सफलता प्राप्त की है। विद्यालय का परीक्षा परिणाम अत्यंत गौरवपूर्ण एवं प्रेरणादायक रहा। विद्यार्थियों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से न केवल विद्यालय, बल्कि अपने अभिभावकों एवं क्षेत्र का नाम भी रोशन किया है। 12वीं कक्षा में कुल 77 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी।
बोर्ड द्वारा जारी परीक्षा परिणाम के अनुसार विज्ञान, वाणिज्य एवं कला संकाय के विद्यार्थियों ने उल्लेखनीय अंक अर्जित किए। विद्यालय की मेधावी छात्रा मनवीन ने 94.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कला संकाय में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया। वहीं सान्वी ने वाणिज्य संकाय में 93.2 प्रतिशत तथा अंशुल ने विज्ञान संकाय में 90.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इसके अतिरिक्त ख्वाहिश ने 94.6 प्रतिशत, आदिल ने 92.6 प्रतिशत, पवनीत ने 92 प्रतिशत, काव्या ने 91.8 प्रतिशत, नित्या ने 90.6 प्रतिशत तथा एकलव्य ने 90.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।
विद्यालय के शिक्षकों ने विद्यार्थियों की सफलता का श्रेय उनकी नियमित पढ़ाई, अनुशासन, कठिन परिश्रम तथा अभिभावकों के सहयोग को दिया। शिक्षकों का कहना है कि विद्यार्थियों ने पूरे वर्ष गंभीरता एवं समर्पण के साथ अध्ययन किया, जिसका परिणाम आज सभी के सामने है। इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या रमा दहिया ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमारे विद्यार्थियों ने जिस समर्पण, अनुशासन और मेहनत के साथ अध्ययन किया है, यह सफलता उसी का प्रतिफल है। दिल्ली पब्लिक स्कूल सदैव गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, नैतिक मूल्यों एवं सर्वांगीण विकास को प्राथमिकता देता है।
हमें अपने विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर गर्व है। मैं सभी सफल विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों तथा शिक्षकों को हार्दिक बधाई देती हूं एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करती हूं। प्राचार्या रमा दहिया ने आगे कहा कि विद्यालय का उद्देश्य केवल परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त कराना ही नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को एक जिम्मेदार, संस्कारी एवं सफल नागरिक बनाना भी है। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में भी निरंतर परिश्रम करते रहने तथा उच्च लक्ष्य निर्धारित करने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय प्रबंधन समिति ने भी सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आने वाले वर्षों में भी विद्यालय इसी प्रकार उत्कृष्ट परिणाम देकर शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करता रहेगा।
