सिरसा से दिल्ली नई इंटरसिटी और शिवगंगा एक्सप्रेस के विस्तार की मांग, श्री ब्राह्मण सभा ने भाजपा प्रदेशाध्यक्षा को सौंपा मांग पत्र
mahendra india news, new delhi
सिरसा से दिल्ली के लिए नई इंटरसिटी ट्रेन चलाने और वाराणसी-नई दिल्ली शिवगंगा एक्सप्रेस का विस्तार सिरसा तक करवाने की मांग को लेकर श्री ब्राह्मण सभा (रजि.) सिरसा के प्रधान अर्जुन शर्मा ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अर्चना गुप्ता को एक मांग पत्र सौंपा है। इस पत्र के माध्यम से मांग की गई है कि सिरसा के रणनीतिक, Air Force headquarter धार्मिक व व्यापारिक महत्व को देखते हुए सिरसा से हिसार-हांसी-महम होते हुए नई दिल्ली तक एक ऐसी इंटरसिटी ट्रेन चलाई जाए जो सुबह 4:30 बजे प्रस्थान कर 9 बजे दिल्ली पहुंचाए और शाम 5 बजे वापस चलकर रात 10 बजे सिरसा लौटे,
ताकि क्षेत्र के व्यापारी व आमजन 8 घंटे के अंतराल में अपना काम निपटाकर उसी दिन घर लौट सकें। श्री ब्राह्मण सभा ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष से केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिलकर इस मांग को पूरा कराने में अहम भूमिका निभाने की अपील की है, क्योंकि इस रूट से सिरसा, भट्टू, फतेहाबाद, आदमपुर, हिसार, हांसी, महम, रोहतक, सांपला और बहादुरगढ़ सहित हरियाणा की 9 विधानसभा सीटों के लाखों लोगों को सीधा यातायात लाभ मिलेगा।
इस मौके पर रामानंद शास्त्री, यशपाल भारद्वाज, संजय शर्मा, सुरेंद्र पारीक, ललित जोशी, हरीश शर्मा, देवता राम, जय प्रकाश शर्मा , सतीश कुमार निर्मल इत्यादि मौजूद थे।
