home page

सीडीएलयू में बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन विभाग द्वारा प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन

 | 
Department of Business Administration at CDLU organizes placement drive
चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय, सिरसा के बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन विभाग द्वारा विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य को ध्यान में रखते हुए एक  प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। इस प्लेसमेंट ड्राइव में गुरुग्राम स्थित कंपनी रियलिटी वुल्फ रियल लाइफ स्टेट ने भाग लिया, जिससे विद्यार्थियों को कॉर्पोरेट जगत से जुडऩे का सुनहरा अवसर प्राप्त हुआ।


विभागाध्यक्ष प्रोफेसर संजीत कुमार ने इस अवसर पर बताया कि कुलगुरु प्रोफेसर विजय कुमार के कुशल मार्गदर्शन में विभाग का ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट सेल निरंतर विद्यार्थियों को उद्योग जगत से जोडऩे के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के प्लेसमेंट ड्राइव विद्यार्थियों के व्यावहारिक ज्ञान को बढ़ाने तथा उन्हें रोजगार के अवसर प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।



कंपनी की ओर से असिस्टेंट एचआर मैनेजर देवयानी वैद द्वारा ऑनलाइन माध्यम से साक्षात्कार आयोजित किए गए। इस प्रक्रिया में विभाग के कुल 12 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। चयन प्रक्रिया के दौरान विद्यार्थियों के संचार कौशल, विषय ज्ञान एवं व्यक्तित्व का मूल्यांकन किया गया।,इस प्लेसमेंट ड्राइव के परिणामस्वरूप विभाग के तीन होनहार विद्यार्थी दीपांशु, नवजोत एवं प्रांशी का चयन प्रबंधक प्रशिक्षु के पद पर किया गया।

इस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन विभाग के ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट अधिकारी डॉ. समीश खुंगर द्वारा कंपनी के सहयोग से किया गया। अंत में, विभागाध्यक्ष ने चयनित विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी विभाग इसी प्रकार उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त करता रहेगा।