home page

रसायन विभाग द्वारा “आई.आर. स्पेक्ट्रोस्कोपी” विषय पर एक व्याख्यान का आयोजन

 | 
Department of Chemistry organized a lecture on "IR Spectroscopy

Mahednra india news, news, new delhi
चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय, Sirsa के रसायन विभाग द्वारा “आई.आर. स्पेक्ट्रोस्कोपी” विषय पर एक व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस व्याख्यान में प्रख्यात शिक्षाविद् प्रो. पी.एस. कलसी ने मुख्य वक्ता के रूप में अपने विचार साझा किए।


व्याख्यान के दौरान प्रो.कलसी ने आई.आर. स्पेक्ट्रोस्कोपी के मूलभूत सिद्धांतों को विस्तार से समझाया। उन्होंने विशेष रूप से आणविक कंपन (Molecular Vibrations), फंक्शनल ग्रुप की पहचान तथा आई.आर. स्पेक्ट्रा की व्याख्या पर प्रकाश डाला। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि आई.आर. स्पेक्ट्रोस्कोपी आधुनिक रसायन विज्ञान का एक सशक्त उपकरण है, जिसका उपयोग कार्बनिक, अकार्बनिक एवं औषधीय रसायन विज्ञान में अत्यंत प्रभावी रूप से किया जाता है। उन्होंने विभिन्न वास्तविक जीवन के उदाहरणों और केस स्टडी के माध्यम से इसके अनुप्रयोगों को सरल एवं रोचक ढंग से प्रस्तुत किया।


विभागाध्यक्ष प्रोफेसर गीता रानी ने मुख्य वक्ता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे व्याख्यान विद्यार्थियों के ज्ञानवर्धन के साथ-साथ उन्हें शोध एवं नवाचार के लिए प्रेरित करते हैं। कार्यक्रम में प्रोफेसर धर्मवीर, डॉ सुखविंदर, डॉ नीलम, डॉ  सुमित्रा, डॉ  मोनिका, दीपिका, दीपिका रानी एवं रविता सहित शोधार्थी व विभागों के स्नातकोत्तर विद्यार्थियों ने भाग लिया। 

WhatsApp Group Join Now