डेरा प्रमुख राम रहीम 40 दिन की पैरोल काटकर सुनारियां जेल में लौटा
रोहतक की सुनारियां जेल में साध्वी यौन शोषण और पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्याकांड में सजा काट रहा सिरसा डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह 40 दिन की पैरोल अवधि ख्खत्म होने पर वापस लौटे। डेरा प्रमुख निर्धारित समय पूरा होने पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रविवार शाम को जेल में पेश हुआ।
पैरोल के दौरान वह निर्धारित शर्तों के तहत सिरसा डेरा सच्चा सौदा में रहा। पैरोल अवधि पूरी होने पर उसे पुन: जेल में आत्मसमर्पण करना था, जिसके तहत वह रविवार शाम को सुनारियां जेल पहुंचा। जेल प्रशासन के अनुसार पैरोल समाप्त होने के बाद उसकी विधिवत एंट्री की गई और सुरक्षा प्रोटोकाल के तहत बैरक में भेज दिया गया।
आपको बता दें कि सिरसा डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम गुरमीत को वर्ष 2017 में पंचकूला स्थित सीबीआइ की विशेष अदालत ने 2 साध्वियों से दुष्कर्म के मामले में दोषी ठहराते हुए 20-20 वर्ष की सजा सुनाई थी। इसके अलावा पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्याकांड में भी कोर्ट ने राम रहीम को दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा दी थी। तभी से वह रोहतक की सुनारियां जेल में सजा काट रहे है।
