डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख राम रहीम को फिर मंजूर हुई 40 दिन की पैरोल; क्या है वजह
| Jan 4, 2026, 10:27 IST
mahendra india news, new delhi
सिरसा में डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख डा. राम रहीम इंसां को फिर पैरोल मिल गई है। जानकारी के अनुसार 40 दिन की पैरोल को मंजूरी मिल है। डेरा प्रमुख राम रहीम को इससे पहले अगस्त 2025 में रक्षाबंधन से पहले 40 दिन की पैरोल मिली थी।
25 जनवरी डेरा सच्चा सौदा के लिए बहुत खास दिन भी होता है। क्योंकि इसी दिन 1919 में परमपिता शाह सतनाम सिंह जी महाराज (दूसरे आध्यात्मिक गुरु) का जन्मदिन होता है, जिसे 'रूस्त्र भंडारा' या 'जन्मदिवस' के रूप में बड़े धूमधाम से मनाया जाता है, जिसमें दुनिया भर से लाखों श्रद्धालु जुटते हैं। इस जन्मदिवस से पहले ही सिरसा में डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख डा. राम रहीम इंसां को फिर पैरोल मिल गई है। इससे डेरा प्रमुख राम रहीमके डेरा सच्चा सौदा में आने की ज्यादा संभावना है।
ये खबर अपडेट की जा रही है।
