गर्मी से राहत देगी देसी राबड़ी, घर पर ऐसे तैयार करें राबड़ी
हर प्रदेश कोई न कोई खास व्यंजन है, जो सेहत के लिए अच्छे भी होते हैं। राजस्थान व हरियाणा प्रदेश के अंदर गर्मी के मौसम में घरों के अंदर देसी राबड़ी तैयार की जाती है। यह जहां गर्मी से राहत देती है। इसी के साथ ही सेहत के लिए अच्छी होती है।
लस्सी से देसी राबड़ी जो बाजरे या जौं के आटे से बनती है।
ऐसे तैयार करें राबड़ी
राबड़ी कौ तैयार करने के लिए, खट्टी लस्सी में बेसन, गेहूं का आटा और थोड़ा नमक मिलाकर घोल बना लें। इस घोल को उबले हुए पानी में डालकर धीमी आंच पर करीबन 30-40 मिनट तक लगातार चलाते हुए पकाएं, जब तक कि वह गाढ़ी न हो जाए। इसे ठंडा करके लस्सी मिलाकर परोसें।
देशी राबड़ी बनाने की आसान विधि
राबड़ी बनाने के लिए एक बर्तन में 1 चम्मच बेसन और 1 चम्मच गेहूं का आटा लें। इसमें 2-3 कप खट्टी लस्सी डालकर अच्छी तरह मिलाएं ताकि गुठलियां न रहें। इसके बाद एक अन्य बर्तन में 2 गिलास पानी उबालें। उबलते पानी में लस्सी का घोल धीरे-धीरे डालते हुए लगातार चलाएं। इसके बाद धीमी आंच पर 30-40 मिनट तक पकाएं। जब राबड़ी गाढ़ी हो जाए और पकने की महक आने लगे, तो गैस बंद कर दें।
इसके बाद राबड़ी को ठंडा होने दें। ठंडा होने पर यह और गाढ़ी हो जाएगी। इस राबड़ी को परोसते समय इसमें थोड़ी और ताजी लस्सी मिलाकर मथ लें।
