कालांवाली के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, HARYANA CM ने की एक करोड़ रुपये देने की घोषणा
mahendra india news, new delhi
HARYANA CM नायब सिंह सैनी ने जिला SIRSA की कालांवाली विधानसभा क्षेत्र के विकास को नई गति देने के लिए 1 करोड़ रुपये की राशि देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के शहरों और गांवों में मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने तथा जनआकांक्षाओं के अनुरूप विकास कार्य करवाने में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करवाया जाएगा।
इस अवसर पर सुरेश कुमार सिंगला के नेतृत्व में राकेश कुमार, पार्षद अमन जैन, सुभाष शर्मा, मिंटू सिंगला, मनोज और श्यामलाल कंबोज सहित अनेक नेताओं एवं पार्षदों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। HARYANA CM नायब सिंह सैनी ने सभी का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा की नीतियों और जनकल्याणकारी कार्यों से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल होने वाले प्रत्येक व्यक्ति को पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा।
HARYANA CM SINGH ने कहा कि पंजाब में आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए भाजपा कार्यकर्ता पूरी सक्रियता से काम करें। उन्होंने नशे को समाज और युवा पीढ़ी के भविष्य के लिए गंभीर चुनौती बताते हुए कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई केवल सरकार की नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। हरियाणा सरकार ने नशे के कारोबार से जुड़े लोगों की 94 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त की है। नशे के नेटवर्क पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पंचायत प्रतिनिधियों, पुलिस अधिकारियों, पार्षदों, सामाजिक संगठनों और केमिस्ट एसोसिएशन को साथ लेकर टास्क फोर्स एवं संकल्प सोसाइटी का गठन किया गया है। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रखकर शिक्षा, खेल और रोजगार से जोड़ने पर विशेष जोर दिया।
मुख्यमंत्री ने HARYANA सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि लाडो लक्ष्मी योजना के तहत पात्र महिलाओं को 2,100 रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाने के लिए 3,000 करोड़ रुपये लाभार्थियों के खातों में भेजे गए हैं। वहीं, 1.80 लाख रुपये तक वार्षिक आय वाले परिवारों को 500 रुपये में गैस सिलेंडर उपलब्ध करवाया जा रहा है।उन्होंने कहा कि सरकार किसानों के हितों के प्रति भी प्रतिबद्ध है और उनकी फसलों की न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर खरीद सुनिश्चित की जा रही है। सब्जी एवं आलू उत्पादकों को भावांतर भरपाई योजना के तहत करीब 350 करोड़ रुपये की सहायता दी गई है।
HARYANA CM ने कहा कि प्रदेश के युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से औद्योगिक इकाइयों की जरूरत के अनुरूप कौशल प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके लिए आईटीआई संस्थानों को आधुनिक एवं मजबूत बनाने पर करीब 350 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। इसके अलावा वर्ष 2029 तक पुरानी एवं क्षतिग्रस्त नहरों और माइनरों के सुदृढ़ीकरण की योजना तैयार की गई है।
इस अवसर पर संत बलजीत सिंह दादूवाल , पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल, BJP डबवाली जिलाध्यक्ष रेणु शर्मा, राजेंद्र देसूजोधा, चेयरमैन देव कुमार शर्मा तथा पूर्व चेयरमैन रविंद्र बलियाला, पूर्व विधायक मक्खन लाल सिंगला, चेयरमैन सतीश जग्गा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
