सिरसा के वार्ड 27 में 2.31 करोड़ के विकास कार्य, चेयरमैन शांति स्वरूप भट्टी ने किया निरीक्षण
MAHENDRA INDIA NEWS, NEW DELHI
सिरसा। नगर परिषद सिरसा के चेयरमैन शांति स्वरूप भट्टी ने वार्ड नंबर 27 में चल रहे तथा पूरे हो चुके विकास कार्यों का JE रमेश और JE अजय के साथ निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और प्रगति का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों व ठेकेदारों को निर्देश दिए कि सभी कार्य निर्धारित मानकों के अनुसार अच्छी गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं।
वार्ड नंबर 27 में विभिन्न विकास कार्यों पर लगभग 2 करोड़ 31 लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं। इन कार्यों का विवरण इस प्रकार है:
* ग्रीन पार्क: लगभग 5 लाख रुपये का कार्य पूरा हो चुका है।
* मरम्मत एवं रखरखाव: लगभग 10 लाख रुपये का कार्य चल रहा है।
* अरोड़ा मोबाइल वाली गली: लगभग 1 करोड़ 23 लाख रुपये की लागत से CC सड़क का निर्माण पूरा हो चुका है।
* तुलसी धर्मकांटा: लगभग 3 लाख रुपये का कार्य पूरा हो चुका है।
* रेन वाटर डिस्पोजल: लगभग 4 लाख रुपये का कार्य चल रहा है।
* आशा नर्स वाली गली: लगभग 23 लाख रुपये का कार्य चल रहा है।
* अनूप स्कूल वाली गली: लगभग 14 लाख रुपये का कार्य चल रहा है।
* गंगाजल गुज्जर वाली गली: लगभग 17 लाख रुपये की लागत से कार्य पूरा हो चुका है।
* आशा शर्मा से बलविंदर कांबोज तक, बंसी डेयरी के सामने वाली साथ लगती गलियां: लगभग 30 लाख रुपये की लागत से निर्माण कार्य शुरू होना है।
निरीक्षण के दौरान चेयरमैन शांति स्वरूप भट्टी ने ठेकेदारों को स्पष्ट निर्देश दिए कि विकास कार्यों में गुणवत्ता से कोई समझौता न किया जाए। उन्होंने स्थानीय निवासियों से भी अपील की कि वे अपने क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों पर नजर रखें और किसी भी प्रकार की कमी या शिकायत होने पर सीधे उनसे संपर्क करें।
चेयरमैन ने कहा कि नगर परिषद सिरसा शहर के प्रत्येक वार्ड में बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। विकास कार्यों का उद्देश्य नागरिकों को बेहतर सड़कें, जल निकासी की सुविधाएं और सुंदर पार्क उपलब्ध करवाना है। सभी कार्यों में गुणवत्ता और पारदर्शिता सुनिश्चित करना नगर परिषद की प्राथमिकता है।
