home page

चिलत नवमी पर सिरसा में जुटेंगे बिश्नोई समाज के श्रद्धालु, गुरु जंभेश्वर वाणी पर होगी चर्चा

 | 
Devotees from the Bishnoi community will gather in Sirsa on Chilat Navami; discussions will be held on the teachings (vani) of Guru Jambheshwar

mahendra india news, new delhi
गुरु जंभेश्वर भगवान के 491वें परिनिर्वाण दिवस चिलत नवमी के अवसर पर आगामी 2 दिसंबर को बिश्नोई मन्दिर, सिरसा में धार्मिक आयोजन किया जा रहा है। सभा के प्रचार सचिव डा. मनीराम सहारण ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता सभा प्रधान खेम चन्द बैनीवाल करेंगे, जबकि संत श्रद्धेय राम कुमार भादू (कम्प्यूटर) के सान्निध्य में हवन-यज्ञ व पाहल, प्रवचन, तथा गुरु जम्भेश्वर वाणी एवं दर्शन पर संगोष्ठी/परिचर्चा का कार्यक्रम होगा।

अन्य वक्ताओं में डा. रोहताश कुमार सुथार व डा. कृपा राम बिश्नोई विशेष रूप से शामिल होंगे। चिलत नवमीं - मिंगसर बदी नवमी, सम्वत 1593 में गुरू जाम्भो जी लाला सर साथरी (बीकानेर) में अपने नश्वर शरीर को त्याग कर परम धाम को प्रस्थान कर गये थे। इस दिन हर वर्ष देश की सभी बिश्नोई सभाओं / संस्थाओं द्वारा बिश्नोई मन्दिरों, धार्मिक स्थलों पर इस प्रकार के आयोजन किये जाते हैं, जिनमें गुरू महाराज की शिक्षाओं, धर्म नियमों व सबदवाणी पर चर्चा की जाती है तथा इन्हीं अनुसार जीवन यापन करने का संकल्प लिया जाता है।

हरियाणा में मुख्य समारोह सिरसा में आयोजित किया जाता है, जहां हिसार, फतेहाबाद जिलों के अतिरिक्त अन्य स्थानों से प्रतिनिधि भाग लेते हैं, साथ में सिरसा क्षेत्र के शहर, गांवों व ढाणियों से सैकड़ों की संख्या में स्त्री, पुरुष व बच्चे शिरकत करते हैं तथा गुरू महाराज की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर जीवन- उद्देश्य जीवां न जुगति व मुवां न मुक्ति प्राप्ति के लिये प्रयासरत रहते हैं। प्रसाद ग्रहण/सहभोज के साथ कार्यक्रम सम्पन्न होता है।

WhatsApp Group Join Now