तख्त सचखंड श्री हजूर साहिब नांदेड़ से लौटे श्रद्धालुओं का सिरसा पहुंचने पर किया भव्य स्वागत मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत सिरसा से भेजी गई थी विशेष ट्रेन
mahendra indianews
- पुष्प वर्षा के साथ श्रद्धालुओं का किया गया अभिनंदन
- श्रद्धालुओं ने यात्रा के लिए मुख्यमंत्री व प्रशासन का जताया आभार
-
सिरसा, 21 मई।
‘मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना’ के तहत तख्त सचखंड श्री हजूर साहिब, नांदेड़ (महाराष्ट्र) की यात्रा पर गए श्रद्धालु वीरवार अल सुबह वापिस सिरसा पहुंचे। सिरसा पहुंचने पर श्रद्धालुओं का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। रेलवे स्टेशन पर श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा कर अभिनंदन किया गया। यात्रा से लौटे श्रद्धालुओं के चेहरों पर खुशी और आध्यात्मिक उत्साह साफ दिखाई दिया।
गौरतलब है कि 15 मई को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने ‘मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन यात्रा योजना’ के तहत सिरसा से तख्त सचखंड श्री हजूर साहिब, नांदेड़ के लिए विशेष ट्रेन को झंडी दिखाकर रवाना किया था। इस विशेष ट्रेन में हरियाणा के विभिन्न जिलों से 800 से अधिक श्रद्धालु शामिल हुए थे। यात्रा के दौरान खान-पान, सुरक्षा और अन्य सुविधाओं के बेहतर प्रबंध किए गए थे। उन्होंने इस धार्मिक यात्रा को यादगार और आध्यात्मिक अनुभव बताया। रेलवे स्टेशन पर मौजूद परिजनों और संगत ने श्रद्धालुओं का स्वागत करते हुए खुशी जाहिर की।
1. कमला देवी, निवासी बरूवाली
मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना मेरे जैसे श्रद्धालुओं के लिए किसी आशीर्वाद से कम नहीं है। मुझे जो ये सौभाग्य मिला, उसे मैं जीवन भर नहीं भूल पाऊंगी। यात्रा के दौरान खान-पान, सुरक्षा और आराम की इतनी अच्छी व्यवस्था थी कि हमें घर जैसा माहौल महसूस हुआ। मैं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और प्रशासन का दिल से धन्यवाद करती हूं।
2. कृष्णा, निवासी कालांवाली
इस पावन यात्रा ने मन को गहरी शांति और नई ऊर्जा दी है। सरकार द्वारा की गई व्यवस्थाएं बेहद सराहनीय रहीं। यात्रा के हर पड़ाव पर श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखा गया। यह यात्रा मेरे जीवन की सबसे यादगार धार्मिक यात्राओं में से एक रहेगी।
3 महेंद्र सिंह, निवासी गांव हस्सू
सरकार की यह योजना आम लोगों की आस्था और श्रद्धा का सम्मान करने वाली योजना है। आर्थिक कारणों से जो लोग तीर्थ यात्रा नहीं कर पाते, उनके लिए यह पहल बहुत बड़ी राहत है। मैं मुख्यमंत्री और जिला प्रशासन का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।
4 सुरजीत कौर, निवासी गांव पक्का शहीदां
पूरी यात्रा बेहद सुखद, सुरक्षित और अनुशासित रही। ट्रेन में सभी सुविधाएं उपलब्ध करवाई गईं और श्रद्धालुओं का विशेष ध्यान रखा गया। श्री हजूर साहिब में मत्था टेककर जो आत्मिक शांति मिली, उसे शब्दों में बयान करना मुश्किल है। सरकार का यह प्रयास वास्तव में प्रशंसनीय है।
5 सुखदेव सिंह, निवासी गांव लक्कड़ावाली
मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना श्रद्धालुओं के लिए बहुत बड़ी सौगात है। सरकार ने जिस प्रकार विशेष ट्रेन और अन्य सुविधाएं उपलब्ध करवाईं, उससे यात्रा बेहद आसान और आरामदायक बन गई। श्री हजूर साहिब के दर्शन कर मन श्रद्धा से भर गया। मैं मुख्यमंत्री और प्रशासन का तहेदिल से धन्यवाद करता हूं।
6 करतार सिंह, निवासी गांव पक्का शहीदां
यह यात्रा हमारे लिए केवल धार्मिक यात्रा नहीं, बल्कि जीवन भर याद रहने वाला आध्यात्मिक अनुभव बन गई। सरकार ने श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए शानदार प्रबंध किए। श्री हजूर साहिब में दर्शन कर मन को अपार सुकून मिला। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और प्रशासन का यह प्रयास बेहद सराहनीय है
