home page

धैर्य कांडा ने पांच कांवड़ जत्थों को धर्म ध्वजा दिखाकर हरिद्वार किया रवाना, महाशिवरात्रि पर श्री बाबा तारा कुटिया पहुंचने का दिया न्योता

 | 
Dhairya Kanda flagged off five Kanwar groups bound for Haridwar and extended an invitation for them to visit Shri Baba Tara Kutiya on Mahashivratri

mahendra india news, new delhi

 पूर्व गृहराज्यमंत्री एवं हलोपा सुप्रीमो गोपाल कांडा के अनुज, वरिष्ठ भाजपा नेता एवं श्री बाबा तारा जी कुटिया के मुख्य सेवक गोबिंद कांडा के पुत्र धैर्य कांडा ने शहर के विभिन्न स्थानों से पांच कांवड़ जत्थों को धर्म ध्वजा दिखाकर हरिद्वार के लिए रवाना किया। इस दौरान शिवभक्तों ने भगवान शिव के जयकारे लगाए और पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।

                   

धैर्य कांडा ने संजय कॉलोनी से एचआर-24 महादेव डाक कांवड़ संघ, डबवाली रोड स्थित संत कबीर वाटिका तथा वार्ड-19 शिव चौक से कांवड़ जत्थों को रवाना किया। संत कबीर वाटिका से 3 जत्थे हरिद्वार के लिए रवाना हुए। श्री बाबा तारा जी कुटिया के मुख्य सेवक गोबिंद कांडा की ओर से एचआर-24 महादेव डाक कांवड़ संघ को 21 हजार रुपये, संत कबीर वाटिका से रवाना हुए जत्थे को 31 हजार रुपये तथा शिव चौक से रवाना हुए जत्थे को 21 हजार रुपये की सहयोग राशि प्रदान की गई। इस अवसर पर सबसे पहले संत कबीर की प्रतिमा के समक्ष पूजा-अर्चना की गई। आयोजकों ने धैर्य कांडा का स्वागत करते हुए उन्हें भगवान शिव की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया। कांवड़ जत्थों में करीब 101 शिवभक्त शामिल थे। धर्म ध्वजा दिखाकर जत्थों को रवाना करते समय पूरा पंडाल ‘जय शिव शंकर’ और ‘बम-बम भोले’ के जयकारों से गूंज उठा। इस मौके पर संत कबीर वाटिका के प्रधान राजू लाडवाल, हवा सिंह, सतपाल राजा, राजेंद्र लाडवाल, शंकर डाबला, ओमप्रकाश बामणिया, विनोद नागर, काकू कोचर सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे।

सावन में शिव आराधना का विशेष महत्व : धैर्य 

 शिवभक्तों को संबोधित करते हुए धैर्य कांडा ने कहा कि सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित है और इस दौरान शिव आराधना, जलाभिषेक, रुद्राभिषेक, मंत्र जाप तथा व्रत का विशेष महत्व है। उन्होंने कहा कि श्रद्धा और नियम-संयम के साथ भगवान शिव की पूजा-अर्चना करने से मनुष्य के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा आती है तथा संकटों से मुक्ति का मार्ग प्रशस्त होता है। उन्होंने कहा कि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सावन भगवान शिव को अत्यंत प्रिय है। इस माह की प्रत्येक तिथि को विशेष माना गया है और श्रद्धा से की गई शिव आराधना भक्तों को पुण्य एवं आध्यात्मिक शक्ति प्रदान करती है। उन्होंने शिव भक्तों से सावन के दौरान भगवान शिव की आराधना करने तथा समाज में भाईचारे और सद्भाव का संदेश देने का आह्वान किया।धैर्य कांडा ने सभी कांवड़ियों को यात्रा की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे श्रद्धा, अनुशासन और सेवा भाव के साथ हरिद्वार से कांवड़ लेकर लौटें। उन्होंने शिवभक्तों को श्री बाबा तारा जी कुटिया में महाशिवरात्रि के अवसर पर आयोजित होने वाले धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होने का न्योता भी दिया।

WhatsApp Group Join Now

                 

अलग-अलग जगहों पर आयोजित कार्यक्रमों में पार्षद राखी मोर्या, पार्षद प्रतिनिधि सुनील मोर्या, सुरेश कुमार, ओमप्रकाश डाबला, पप्पी गिरधर, पार्षद दीपक सेठी, पार्षद मनमोहन मिढ़ा, अग्रवाल सभा के प्रधान संजय गोयल, इंद्रोश गुर्जर, लक्ष्मण राम, हरिप्रकाश शर्मा व विजय यादव सहित अन्य मौजूद थे।