home page

नाथूसरी चौपटा क्षेत्र में डायल 112 की गाड़ी पेड़ से टकराई, 3 पुलिसकर्मी घायल, गाड़ी हुई पूरी तरह चकनाचूर

 | 
Dial 112 vehicle crashes into a tree in the Nathusari Chopta area; 3 police personnel injured, vehicle completely wrecked

mahendra india news, new delhi
सिरसा जिले के नाथूसरी चोपटा थाना क्षेत्र के गांव नहराना के पास डायल 112 की गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई।  जिसमें सवार 3 पुलिसकर्मी घायल हो गए। घायलों को नाथूसरी चौपटा में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के बाद सिरसा रेफर कर दिया गया। गाड़ी पूरी तरह से चकनाचूर हो गई। 


जानकारी के अनुसार रविवार रात्रि करीबन 11:30 बजे नाथूसरी चौपटा से डायल 112 की गाड़ी नहराना गांव की तरफ  गस्त पर जा रही थी। इसी दौरान नहराणा  के पास चौपटा भट्टू रोड पर गाड़ी आनियंत्रित हो गई और पेड़ से टकरा गई। जिसमें चालक विजय कुमार, एएसआई विजय कुमार और एसपीओ सुनील कुमार सवार थे। चालक विजय कुमार को सामान्य अस्पताल सिरसा में भर्ती कराया गया वही एएसआई विजय कुमार और  सुनील कुमार को सिरसा के प्राईवेट अस्पताल में दाखिल कराया गया है।  गाड़ी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है।