home page

मुस्लिम समाज के साथ इफ्तार रोजा किया दिग्विजय चौटाला ने, बोले, भाईचारे की भावना को मजबूत करता है रमजान का महीना

 | 
Digvijay Chautala observed Iftar with the Muslim community and said that the month of Ramadan strengthens the feeling of brotherhood

mahendra india news, new delhi
 युवा जेजेपी के प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा कि रमजान का महीना त्याग और तपस्या का महीना है और यही महीना समाज में प्रेम व भाईचारे की भावना को मजबूत करने का संदेश देता है। वे बीते सोमवार को मुस्लिम समाज की ओर से पवित्र रमजान पर आयोजित रोजा इफ्तार पार्टी कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि बोल रहे थे।

JJP के जिला प्रेस प्रवक्ता अमर सिंह ज्याणी ने बताया कि युवा जेजेपी के जिला उपपप्रधान अकबर खान के प्रतिष्ठान पर युवा जेजेपी प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने सभी मुस्लिम समाज का आभार प्रकट करते हुए कहा कि चौधरी देवीलाल परिवार का सदियों से मुस्लिम समाज से राजनीतिक नहीं बल्कि पारिवारिक रिश्ते रहे हैं और इस परिवार ने हमेशा समाज में भाईचारा बनाए रखने पर जोर दिया है। उन्होंने कहा कि भाईचारा तोडऩा आसान है लेकिन इसे बनाए रखने में ही समाज, प्रदेश और देश की तरक्की निहित है। उन्होंने कहा कि भाईचारे से ही भविष्य बनता है और समाज में खुशियां लेकर आता है।

बाद में सभी ने मिलकर रोज़ा इफ्तार किया। इससे पूर्व रोजा इफ्तार पार्टी में दिग्विजय सिंह चौटाला के पहुंचने पर मुस्लिम समाज के गणमान्य व्यक्तियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर उनके साथ जेजेपी के जिलाध्यक्ष अशोक वर्मा, SC सेल के प्रदेशाध्यक्ष एडवोकेट सुरेंद्र भागीराम, हाजी यूसुफ खान, JJP किसान सेल के जिला संयोजक शगनजीत सिंह गिल, ऐलनाबाद हलकाध्यक्ष अनिल कासनियां, राजवीर रोड तथा आकाश वर्मा भी मौजूद थे। बाद में युवा जेजेपी प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला जेजेपी जिला अध्यक्ष अशोक वर्मा के प्रतिष्ठान पर भी पहुंचे जहां वर्मा ने उन्हें शॉल भेंट कर सम्मानित किया। 

WhatsApp Group Join Now