home page

औढ़ा डाकघर की जर्जर इमारत बनी खतरा, ग्रामीणों ने नए भवन या स्थानांतरण की उठाई मांग

 | 
Dilapidated Audha Post Office building poses a danger; villagers demand a new building or relocation.
 

mahendra india news, new delhi

औढ़ा डाकघर (पिन कोड 125077) की जर्जर हो चुकी इमारत कर्मचारियों और आम नागरिकों की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बन गई है। भवन की दीवारों, फर्श और अन्य हिस्सों में भारी टूट-फूट दिखाई दे रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि भवन की स्थिति इतनी खराब हो चुकी है कि किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है।

ग्रामीणों के अनुसार डाकघर का भवन सड़क स्तर से लगभग चार फुट नीचे स्थित है, जिसके कारण बरसात के मौसम में जलभराव की समस्या भी बनी रहती है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में बुजुर्ग, महिलाएं, पेंशनधारक, विद्यार्थी और इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के ग्राहक यहां सेवाएं लेने आते हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका और बढ़ जाती है।

पूर्व सरपंच श्रीमती रीना बीरट ने बताया कि डाकघर भवन की खराब स्थिति को देखते हुए प्रधानमंत्री, केंद्रीय संचार मंत्री, मुख्यमंत्री हरियाणा तथा जिला प्रशासन को शिकायत भेजी गई है। उन्होंने मांग की है कि जनहित और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए डाकघर को तत्काल किसी सुरक्षित भवन में स्थानांतरित किया जाए अथवा नए भवन की व्यवस्था की जाए।

WhatsApp Group Join Now

ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते उचित कदम नहीं उठाए गए तो कोई भी अप्रिय घटना घट सकती है, जिसकी जिम्मेदारी संबंधित विभाग की होगी। लोगों ने डाक विभाग और प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई करने की मांग की है। :