home page

मिल्क प्लांट SIRSA के नए सीईओ बने दिनेश मेहता, संभाला कार्यभार

 | 
nrews

mahendra india news, new delhi

सिरसा। वीटा मिल्क प्लांट सिरसा को नया नेतृत्व मिल गया है। दिनेश मेहता ने मिल्क प्लांट के नए मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) के रूप में कार्यभार संभाल लिया है। इससे पहले प्लांट का अतिरिक्त प्रभार जींद के सीईओ नरेंद्र धारणिया के पास था।

कार्यभार संभालने के बाद दिनेश मेहता ने अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ बैठक कर प्लांट की कार्यप्रणाली की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि दूध संग्रहण, गुणवत्ता नियंत्रण और विपणन व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया जाएगा, ताकि दुग्ध उत्पादकों और उपभोक्ताओं दोनों को बेहतर लाभ मिल सके।

कर्मचारियों ने नए सीईओ का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में मिल्क प्लांट नई ऊंचाइयों को छुएगा। वहीं, क्षेत्र के दुग्ध उत्पादकों में भी इस नियुक्ति को लेकर सकारात्मक माहौल देखा जा रहा है।