home page

डिंग थाना पुलिस ने सरकारी ड्यूटी में बाधा पहुंचने के मामले में महिला सहित 3 लोग पुलिस गिरफ्त में

 
Ding police station arrested three people, including a woman, for obstructing government duty
 | 
 Ding police station arrested three people, including a woman, for obstructing government duty
mahendra india news, new delhi

सिरसा जिले के डिंग थाना क्षेत्र में सरकारी ड्यूटी में बाधा पहुंचाने के मामले में डिंग थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान तुलसीदास उर्फ टोनी पुत्र केदारनाथ, विरमा देवी पत्नी तुलसीदास तथा जयपाल पुत्र केदारनाथ निवासी गांव कोटली के रूप में हुई है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत डिंग थाना में मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। 


इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि बीते दिन डिंग थाना की एक पुलिस टीम पोक्सो एक्ट के तहत वांछित आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए गांव कोटली में उसके निवास स्थान पर पहुंची थी। पुलिस टीम द्वारा जैसे ही आरोपी को पकडऩे का प्रयास किया गया, उसी दौरान आरोपी के परिजनों व अन्य व्यक्तियों ने पुलिस कार्रवाई का विरोध शुरू कर दिया। प्रवक्ता के अनुसार, आरोपियों ने पुलिस कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए उन पर ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया, जिससे सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न हुई।


 इस हमले के कारण पुलिस टीम को कुछ समय के लिए पीछे हटना पड़ा और इसी दौरान पोक्सो एक्ट में वांछित आरोपी मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया। घटना के बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा फरार आरोपी की तलाश के लिए विशेष टीमें गठित कर दी गई हैं और उसे जल्द ही पकडऩे का दावा किया गया है। 

WhatsApp Group Join Now


पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने और कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। साथ ही आम जनता से अपील की गई है कि वे कानून का सम्मान करें और पुलिस कार्यवाही में सहयोग दें, ताकि अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।