home page

हरियाणा के हिसार से जम्मू, अहमदाबाद के लिए सीधी उड़ान सेवाएं, वैष्णो देवी के दर्शन करने जाना होगा आसान

 | 
news

mahendra india news, new delhi

हरियाणा प्रदेश में हिसार स्थित महाराजा अग्रसेन हवाई अड्डे से सीधी उड़ान सेवाएं करने का कार्य किया जा रहा है। अब योजना के तहत जम्मू और अहमदाबाद के लिए सीधी उड़ान सेवाएं शुरू करने की तैयारी अंतिम चरण में है। आपको बता दें कि हाल ही में हिसार एयरपोर्ट से यहां से दिल्ली, अयोध्या, चंडीगढ़ और जयपुर के लिए जहाज उड़ान भर रहे हैं।

जानकारी के अनुसार पता चला है कि हिसार एयरपोर्ट प्रशासन ने फ्लाइट शेड्यूल की मंजूरी के लिए फाइल डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन को भेज दी है। इसके लिए संभावनाएं जताई जा रही है कि आने वाली 27 अक्टूबर से इन दोनों शहरों के लिए सीधी फ्लाइट्स उड़ान सेवाएं शुरू हो जाएगी। इससे सबसे बड़ा फायदा माता वैष्णो देवी और श्रीनगर जाने वाले श्रद्धालुओं के साथ-साथ गुजरात व्यापार के सिलसिले में जाने वाले कारोबारियों को अच्छी सुविधा मिलेगी।


बता दें कि धार्मिक स्थल पर जाने व व्यापार को बढ़ावा देने के लिए अब हिसार के महाराजा अग्रसेन हवाई अड्डा से जम्मू और अहमदाबाद के लिए सीधी उड़ान शुरू होगी। इसके लिए हिसार के अधिकारियों ने फाइल मंजूर कर डीजीसीए( डायरेक्टोरेट जनरल आफ सिविल एविएशन) के पास भेज दी है।

WhatsApp Group Join Now