दिन के समय बीयर पीने के नुकसान, लिवर फेल होने से लेकर ये भी हो सकता है
गर्मी के मौसम में कई लोग मस्ती करने के लिए दिन के समय में भी बीयर पी लेते हैं। बीयर पीने से शरीर में कई नुकसान भी हो सकते हैं। कई कारणों से बीयर पीते हैं. वहीं अक्सर कहा जाता है कि बीयर सीमित मात्रा पी जाए तो इसके कई संभावित लाभ भी हैं। हालांकि कुछ लोग रिफ्रेश होने के लिए बीयर पीते हैंख्, आज आपको ऐसे में आइए जानते हैं, बीयर पीने के नुकसान के बारे में
बीयर पीने के नुकसान
चिकित्सक डा. जेपी ने बताया कि बीयर पीने से कई नुकसान हो सकते हैं। जरूरत से ज्यादा बीयर के सेवन से फैटी लिवर रोग, एल्कोहॉलिक हेपेटाइटिस और सिरोसिस हो सकता है, जिससे लिवर फेल होने की संभावना है
उन्होंने बताया कि इसी के साथ ही लंबे समय तक अत्यधिक शराब पीने से मुंह, गले, लिवर, ब्रेस्ट और आंतों के कैंसर होने की संभावना बढ़ जाती है।
इसी के साथ ही बीयर का सेवन, अत्यधिक मात्रा में,हाई ब्लड प्रेशर हृदय रोग और स्ट्रोक का कारण बन सकता है.
