दिशा पाटनी के घर फायरिंग मामला: हरियाणा के दोनों बदमाश यूपी में ढेर
बरेली में अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर में फायरिंग के मामले में बुधवार शाम को यूपी एसटीएफ और दिल्ली स्पेशल सेल ने ट्रॉनिका सिटी में मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ के अंदर दोनों बदमाश ढेर हो गये। ये दोनों बदमाश हरियाणा के निवासी थे।
जानकारी के अनुसार पता चला है कि बुधवार शाम को यूपी के गाजियाबाद में टोनिका सिटी पुलिस थाना एरिया में मुठभेड़ हुई। इसमें गैंगस्टर रविंद्र निवासी जिला रोहतक व सोनीपत के मयूर विहार निवासी अरुण मारा गया। बताया जा रहा है कि दोनों बदमाश अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर फायरिंग के मामले में वांछित।
इस कामयाबी का श्रेय सोनीपत पुलिस ले रही है। सोनीपत पुलिस मुताबिक उन्हें बदमाशों के बारे में सटीक सूचना मिली थी। इसके बाद यूपी व दिल्ली एसटीएफ के साथ सूचना संझा कर बदमाशों की घेरा लिया गया।
सोनीपत पुलिस की ओर जारी विज्ञप्ति के मुताबिक दोनों अपराधियों के लोकेशन के बारे में शाम को जैसी जानकारी मिली दिल्ली और यूपी पुलिस के साथ उसे साझा किया गया था। सोनीपत के मयूर विहार निवासी अरुण पहले चर्चा में नहीं आया। इसी कारण से तत्काल उसके आपराधिक इतिहास के बारे में सटीक जानकारी नहीं हैं, लेकिन डाटा खंगाला जा रहा है। लेकिन रविंद्र की नेटवर्क कई प्रदेशों के अंदर तक फैल चुका था। 12 सितंबर को को यूपी के बरेली में सिविल लाईन क्षेत्र में अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर पर हुई फायरिंग के बाद रविंद्र के साथ अरुण का नाम चर्चा में आया। दोनों के ऊपर यूपी पुलिस ने इनाम घोषित किया था।
बताया जा रहा है कि आरोपित रविंद्र के खिलाफ हरियाणा के विभिन्न थानों में गंभीर श्रेणी के 5 केस पहले से दर्ज हैं। 20 दिसंबर 2024 को हरियाणा के जिला फतेहाबाद के सदर थाना क्षेत्र में रविंद्र ने एस्कोर्ट गार्द पर हमला कर अपराधी रवि जागसी को छुड़ाने का प्रयास किया था। सोनीपत के मयूर विहार निवासी अरुण शार्ट कट में पैसा कमाने की इच्छा में गैंगस्टरों से जुड़ गया। पुलिस के अनुसार अरुण के आपराधिक इतिहास के बारे में खंगाला जा रहा है।
