युवक की धमकियों से थी परेशान, HARYANA महिला ने 3 बच्चों को जहर देकर खुद भी खाया, बेटे की मौत; युवक की धमकियों से थी परेशान
MAHENDRA INDIA NEWS, NEW DELHI
HARYANA के खरखौदा क्षेत्र में मामला सामने आया है। एक महिला ने धमकी से आहत होकर होकर जहर खा लिया। उससे पहले उसने अपने 1 बेटे और 2 बेटियों को भी जहर दे दिया। बेटे की मौत हो गई। 2 बेटियां व महिला जिंदगी और मौत से जूझ रही हैं। सभी को DELHI Maharishi Valmiki Hospital में भर्ती करवाया गया है। महिला के पति ने पुलिस को उसके मानसिक रूप से परेशान होने की बात कही है। जिस पर पुलिस ने उसके खिलाफ भी केस दर्ज कर लिया है।
महिला ने मंगलवार को आरोप लगाए थे कि एक युवक उस पर अपने साथ चलने का दबाव डाल रहा है, वह उसे फोन करता है। महिला का कहना था कि वह उसके बच्चों को भी जान से मार देने की बात कह रहा है, परिवार को भी इस बारे में बता चुकी है, पुलिस ने इस मामले में मंगलवार को ही आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था।
वहीं रात को महिला ने अपनी 13 व 7 YEAR KI बेटियों के साथ 3 YEAR के बेटे को भी जहर दे दिया और खुद भी खा लिया। हालत बिगड़ने पर चोरों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पर 3 YEAR बेटे की मौत हो गई, जबकि अन्य 3 की हालत भी गंभीर बनी हुई है। वहीं महिला के पति ने उसकी मानसिक हालत ठीक नहीं होने के चलते यह कदम उठाने की बात कही है। जिस पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
