गोशालाओं के संचालन के लिए अनुदान राशि के चेक वितरित
Mahendra india news, new delhi
सिरसा। श्री पंचमुखी बाला जी गो धाम में हरियाणा सरकार व गो सेवा आयोग हरियाणा द्वारा राज्य की सभी गोशालाओं को गोशाला के संचालन के लिए सहायता अनुदान राशि उपलब्ध कराने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, भाजपा जिलाध्यक्ष यतींद्र सिंह व अन्य सभी का आभार व्यक्त करने के लिए विशेष प्रार्थना सभा तथा गो आरती आयोजित की गई।
गो सेवक सुमन मित्तल ने बताया कि श्री गोशाला में आयोजित अनुदान राशि वितरण समारोह में श्री पंचमुखी बाला जी गो धाम सहित सिरसा की सभी गोशालाओं को चेक वितरित किए गए जिससे गोवंश के लिए तूड़ी व चारा खरीदा जा सकेगा। आज की विशेष सभा व आरती में गोधाम अध्यक्ष सुरेश गोयल, कोषाध्यक्ष सतीश केडिया, सुमन मित्तल, गो सेवक विनोद उपाध्याय, बाबू राम मित्तल, हरीश साहुवाला, सुरेंद्र सिंगला, रमेश बंसल, योगेश गोयल, पवन रोहिल्ला, दिव्या मित्तल, पूजा व अन्य सम्मिलित हुए।
सभी ने गो माता से गोशालाओं के संचालन में सहायता के लिए गो भक्तों के उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु के लिए प्रार्थना की। सुमन मित्तल ने कहा कि गो माता की पूजा व सेवा से सभी देवी देवताओं का आशीर्वाद स्वत: मिल जाता है और मुख्यमंत्री नायब सैनी गोवंश की सेवा हेतु प्रतिबद्ध है।
