home page

जेजेपी बीसी सैल की SIRSA जिला कार्यकारिणी हुई घोषित, ओमप्रकाश को दी प्रधान महासचिव की जिम्मेदारी

 | 
news

 mahendra india news, new delhi
सिरसा। जननायक जनता पार्टी के बीसी सैल के जिला संयोजक छिंद्रपाल कंबोज ने रविवार को पार्टी के जिलाध्यक्ष अशोक वर्मा से विमर्श के बाद अपनी जिला कार्यकारिणी घोषित की है। इस सिलसिले में जेजेपी के जिला प्रेस प्रवक्ता अमर सिंह ज्याणी ने बताया कि घोषित कार्यकारिणी में राजविदुर को वरिष्ठ उपप्रधान बनाया गया है जबकि ओमप्रकाश को प्रधान महासचिव चुना गया है।

इसके अलावा सीताराम जांगड़ा, सोमदत्त, देसराज कंबोज, मुकेश, राजकुमार सैनी, खीयांराम, बनवारीलाल व डॉ. गौरीशंकर को उपप्रधान बनाया गया है। वहीं महासचिव पद के लिए विजय कुमार, कृष्ण सिलग, गुरमेल सिंह, रमेश छिंपा, डॉ. सुरेश कंबोज, पालाराम, दीपक कुमार, सतबीर, पृथ्वी, ओमप्रकाश, चिमनाराम, रायसिंह, बंसीलाल व गोरा सिंह को जिम्मेदारी दी गई है। इसी प्रकार सतीश सुथार, रोहताश सिंहमार, पंकज विरथलिया व संदीप कंबोज को सचिव पद सौंपा गया है।

सुनील कुमार को प्रचार सचिव बनाया गया है। उधर, नवीन कार्यकारिणी के चयन पर जेजेपी जिलाध्यक्ष अशोक वर्मा ने सभी को बधाई देते हुए उन्हें अधिक से अधिक संख्या में नवीन लोगों को संगठन से जोडऩे व पार्टी की कल्याणकारी नीतियों को प्रचारित करने का आह्वान किया। कार्यकारिणी ने एकस्वर में उन्हें आश्वस्त किया कि वे पार्टी संगठन को पहले से भी अधिक मजबूती की दिशा में कार्य करेंगे। 

WhatsApp Group Join Now