home page

युवा जेजेपी की जिला कार्यकारिणी घोषित, युवा जेजेपी प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने दी बधाई

 | 
वा जेजेपी प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला

mahendra india news, new delhi

JJP की युवा इकाई के जिलाध्यक्ष राजेंद्र सुथार व युवा जिला प्रभारी शांतनु गोदारा ने शुक्रवार को संयुक्त रूप से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला, प्रदेशाध्यक्ष बृज शर्मा, पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत सिंह चौटाला, युवा जेजेपी प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला, जिलाध्यक्ष अशोक वर्मा व जिला कार्यालय सचिव हरिसिंह भारी से विमर्श के बाद अपनी जिला कार्यकारिणी घोषित की। इस सिलसिले में जिला प्रेस प्रवक्ता अमर सिंह ज्याणी ने बताया कि घोषित कार्यकारिणी में सुभाष बिजारणिया को वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी प्रकार राजू सकताखेड़ा को प्रधान महासचिव बनाया गया है। वहीं उपाध्यक्ष के रूप में सुनील कुमार, अकबर खान, संदीप भाटी खैरेकां, कुलदीप थिराज, रणजीत बराड़ को नियुक्त किया गया है।

वहीं राजकुमार वर्मा, विरेंद्र बेनीवाल व संदीप को महासचिव व बलदेव व गुलशन सिंगला को सचिव पद का दायित्व सौंपा गया है। उपरोक्त पदाधिकारियों की नियुक्ति पर युवा जेजेपी के प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए आशा व्यक्त की है कि युवा जिला कार्यकारिणी जिले में संगठन की मजबूती के लिए बेहतर तरीके से कार्य करते हुए जेजेपी परिवार को पहले से अधिक मजबूत बनाएगी।

वहीं जेजेपी जिलाध्यक्ष अशोक वर्मा ने भी सभी चयनित युवा जेजेपी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे जन जन के बीच पार्टी की कल्याणकारी नीतियों को लेकर जाएं और अधिक से अधिक संख्या में लोगों को पार्टी संगठन से जोड़ें। उन्होंने कहा कि केवल युवाओं में ही वह शक्ति है कि वे अपने वरिष्ठों के मार्गदर्शन पर चलकर व्यवस्था को पूरी तरह से परिवर्तित कर सकते हैं और उन्हें उम्मीद है कि ये युवा शक्ति ही आगामी 2029 में राजनीति व्यवस्था परिवर्तित कर जेजेपी को सत्तासीन करवाने में अपना अमूल्य योगदान देंगे। 

WhatsApp Group Join Now