home page

सिरसा में धूमधाम से मनाया जाएगा जिला स्तरीय ‘बैसाखी उत्सव’ : एडीसी अर्पित संगल

 | 
District level 'Baisakhi festival' to be celebrated with great pomp in Sirsa: ADC Arpit Sangal

Mahendra india news, new delhi
चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम हॉल में 14 अप्रैल को बैसाखी उत्सव पारंपरिक हर्षोल्लास और भव्यता के साथ मनाया जाएगा। इस जिला स्तरीय कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर अतिरिक्त उपायुक्त अर्पित संगल ने वीरवार को एडीसी कार्यालय में संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की।


बैठक के दौरान अतिरिक्त उपायुक्त अर्पित संगल ने बैसाखी पर्व की गरिमा के अनुरूप सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में पारंपरिक लोक नृत्य, संगीत और अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियां शामिल हों। उन्होंने सीडीएलयू ऑडिटोरियम में मंच सजावट, बिजली, पानी, बैठने की व्यवस्था लेकर संबंधित विभागों को पुख्ता प्रबंध करने के लिए कहा।


एडीसी अर्पित संगल ने निर्देश दिए कि सभी विभाग अपने-अपने कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करें। उन्होंने कार्यक्रम स्थल तक जनता की सुगम आवाजाही, पार्किंग व्यवस्था, पेयजल और स्वच्छता को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि इस जिला स्तरीय कार्यक्रम का उद्देश्य युवा पीढ़ी को अपनी समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं से भी अवगत करवाना है। बैठक में महिला एवं बाल विकास विभाग से जिला कार्यक्रम अधिकारी दर्शना सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी सुनीता साईं, कार्यकारी अभियंता कमलदीप राणा, जिला बाल कल्याण अधिकारी पूनम नागपाल, एओ प्रेम कुमार, डीवाईडब्ल्यू कार्यालय सीडीएलयू से राजेश छिकारा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

WhatsApp Group Join Now