सिरसा में जिला स्तरीय रोल प्ले और लोक नृत्य प्रतियोगिता आयोजित, झिड़ी स्कूल ने रोल प्ले और बप्प स्कूल ने लोक नृत्य में मारी बाजी
mahendra india news, new delhi
एससीईआरटी हरियाणा के आदेशों की अनुपालना में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट), डिंग, सिरसा की डीआरयू विंग के तत्वावधान में जिला शिक्षा अधिकारी, सिरसा सुभाष फुटेला एवं डाइट डिंग प्रभारी सुरेंद्र नूनिया के निर्देशन में 30 अक्टूबर 2026 को राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मेला ग्राउंड, सिरसा में जिला स्तरीय रोल प्ले एवं लोक नृत्य प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। जानकारी देते हुए डाइट प्रवक्ता डा. विनोद भट्टू ने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन डाइट डीआरयू विंग प्रभारी डॉ. अनिल चावला एवं रोल प्ले एवं लोक नृत्य के जिला नोडल अधिकारी पवन कुमार की देखरेख में किया गया।
प्रतियोगिता में जिलेभर के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता एवं सांस्कृतिक कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में प्रवक्ता दलजीत सिंह, सुनील कुमार एवं विक्रम कुमार शामिल रहे। निर्णायकों ने प्रतिभागियों की प्रस्तुतियों का निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से मूल्यांकन किया। रोल प्ले प्रतियोगिता में आरोही मॉडल स्कूल झिड़ी की टीम ने प्रभावशाली एवं विचारोत्तेजक प्रस्तुति देते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट अभिनय के माध्यम से एक सशक्त सामाजिक संदेश प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। वहीं लोक नृत्य प्रतियोगिता में राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बप्प की टीम ने हरियाणवी संस्कृति एवं लोक परंपराओं को जीवंत करती ऊजार्वान प्रस्तुति के साथ प्रथम स्थान हासिल किया। कार्यक्रम के समापन पर विजेता टीमों को सम्मानित किया गया तथा सभी प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना की गई।
SIRSA जिला स्तर पर रोल प्ले एवं लोक नृत्य पर आधारित प्रतियोगिताएं आयोजित करवाई गई। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया गया। इस प्रकार की सह-शैक्षणिक गतिविधियां विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, आत्मविश्वास, रचनात्मकता एवं सांस्कृतिक चेतना को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
-पवन कुमार, जिला नोडल अधिकारी रोल प्ले एवं लोक नृत्य।
