home page

अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर जिला रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा दिव्यांग बुजुर्ग को व्हीलचेयर प्रदान

 | 
District Red Cross Society provides wheelchair to disabled elderly on International Day of Disabled

mahendra india news, new delhi
जिला रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा बुधवार को अन्तर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के अवसर पर स्थानीय बरनाला रोड स्थित रेडक्रॉस कार्यालय में एक दिव्यांग बुजुर्ग व्यक्ति को व्हीलचेयर की सहायता प्रदान की गई।


जिला रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव लाल बहादुर बैनीवाल ने बताया कि गांव सुखचैन निवासी 70 वर्षीय नाजर सिंह ने व्हील चेयर की सहायता प्रदान करने का अनुरोध किया था। जिस अनुरूप प्रार्थी नाजर सिंह को व्हील चेयर की सहायता प्रदान की गई है।  


उन्होंने बताया कि आज पूरे विश्व में अन्तर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस आयोजित किए जा रहे हैं। यह दिवस दिव्यांग व्यक्तियों के सम्मान, अधिकारों व कल्याण के लिए समर्थन जुटाने हेतु मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि दिव्यांग व्यक्ति समाज का एक महत्वपूर्ण अंग हैं, यदि इन्हें समय अनुसार वांच्छित सहायता उपलब्ध करवा दी जाए तो वह भी आत्मनिर्भर होकर समाज में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर सकते हैं।