home page

श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल मोरीवाला में दीपावली उत्सव, विद्यार्थियों ने किया श्रीराम राज्याभिषेक का मंचन

 | 
Diwali celebration at Sri Chaitanya Techno School, Moriwala; students staged the coronation of Lord Ram

mahendra india news, new delhi
सिरसा के मोरीवाला स्थित श्री चैतन्य टैक्नो स्कूल में दीपावली पर्व की पूर्व संध्या पर भव्य उत्सव का आयोजन किया गया। विद्यालय परिसर को रंग-बिरंगे दीयों, रंगोलियों और पुष्पों से आकर्षक रूप से सजाया गया था। पूरे वातावरण में उत्सव की रौनक और हर्षोल्लास झलक रहा था।

समारोह का आगाज विद्यालय प्राचार्या ज़ीना धुरिया द्वारा दीप प्रज्जवलन के साथ किया गया। इस पावन त्योहार  पर भगवान श्रीराम के अयोध्या आगमन एवं राज्याभिषेक का भव्य मंचन किया गया जो कि आकर्षण केंद्र रहा।विद्यार्थियों ने आकर्षक वेशभूषा और भावपूर्ण अभिनय के माध्यम से इस ऐतिहासिक प्रसंग को जीवंत कर दिया। श्रीराम के राज्याभिषेक  एवं भरत-मिलाप का दृश्य श्रद्धा, भक्ति और उल्लास का अद्भुत संगम बनकर उभरा। विद्यार्थियों की मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, नृत्य और गीत के माध्यम से भी दीपावली का संदेश प्रस्तुत किया। उत्सव के अवसर पर विद्यालय के चारों हाउस के बीच रंगोली प्रतियोगिता तथा विभिन्न कक्षाओं के मध्य भी दीपावली के अवसर पर साज-सज्जा से जुड़ी प्रतिस्पर्धाओं का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता और कलात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

प्राचार्या ने विद्यार्थियों को दीपावली के पावन पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व हमें सिखाता है कि अच्छाई और ज्ञान का प्रकाश हमेशा अंधकार और अज्ञान पर विजय प्राप्त करना है। उन्होंने समस्त स्टाफ और विद्यार्थियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन विद्यार्थियों में सृजनात्मकता, आत्मविश्वास और भारतीय संस्कृति के प्रति आदर की भावना को सशक्त बनाते हैं। उत्सव का समापन राष्ट्रीय गान के साथ हुआ। पूरे समारोह में हर्ष, उमंग और उत्साह का वातावरण व्याप्त रहा।

WhatsApp Group Join Now