home page

किसी को भी भूलकर न करें दान में ये 5 चीजें, ऐसा किया तो कंगाल होने में नहीं लगेगी देर, सुख-समृद्धि से धोना पड़ेगा हाथ

 | 
Do not donate these 5 things to anyone by mistake, if you do this then it will not take long for you to become poor, you will have to lose happiness and prosperity
mahendra india news, new delhi

इस ठंड के मौसम में जरूरत मंदों की मदद करना हमारा फर्ज बनता है। वैसे देखे तो किसी भी जरूरत मंद को दान करना बहुत ही बड़ा पुण्य का कार्य माना जाता है। वैसे हमारे हिंदू धर्म में दान करना बहुत ही शुभ माना जाता है, दान करने से व्यक्ति को पुण्य की प्राप्ति होती है। इसी के साथ ही व्यक्ति को मोक्ष की प्राप्ति भी होती है। 


हिंदू धर्म में मान्यता है कि दान करने से पूर्व में किए गए पाप भी नष्ट होते हैं, मगर मान्यता ये भी है कि कुछ चीजों के दान से आपके जिंदगी की सुख-शांति भी जा सकती है और यहां तक की कंगाली भी देखने को मिल सकती है। दान करने से पहले कुछ नियमों का पालन करना बहुत जरूरी होता है वरना फायदे की जगह भारी नुकसान हो सकता है। 


इसके लिए ऐसी चीजों का दान न करें 

आपको बता दें कि हिंदू धर्म में झाड़ू का संबंध धन की देवी मां लक्ष्मी से बताया गया है। इस कारण झाड़ू का दान करना अशुभ माना जाता है,  इससे घर के अंदर आर्थिक तंगी और लक्ष्मी जी की नाराजगी भी झेलनी पड़ सकती है।


इसी के साथ ही शास्त्रों की मानें तो व्यक्ति को स्टील से बर्तन भी भूलकर दान न करें, मान्यता है कि स्टील के बर्तन दान करने से घर की सुख, शांति और समृद्धि चली जाती है। वहीं जो व्यक्तिव्यापार करते हैं उनको भी कई परेशानी झेलनी पड़ सकती ह। 

WhatsApp Group Join Now

इसी के साथ ही भूलकर भी नुकीली चीजें जैसे चाकू, छुरी, कैंची का दान न करें, ऐसा कहा जाता है कि इन वस्तुओं के दान से क्लेश बढ़ जाता है। इसी के साथ ही आप जिसे भी दान कर रहे हैं उससे आपके रिश्ते में मनमुटाव की संभावना पैदा हो सकती है। 


वहीं गरीब और भूखे व्यक्तियों को गलती से भी आप बासी या फिर झूठे खाने का दान न करें. इससे घर में दरिद्रता आ सकती है। 

इसी के साथ मान्यता है कि तेल का दान करने से न्याय के देव शनिदेव प्रसन्न होते हैं. लेकिन कभी भी प्रयोग किए हुए तेल का दान नहीं करना चाहिए इससे शनिदेव की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। 


नोट: से दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है, हम इसकी पुष्टि नहीं करते हैं।