हरियाणा प्रदेश में नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला चिकित्सक गिरफ्तार; पुलिस ने बिना मुंह ढके ने सरेराह घुमाया
हरियाणा प्रदेश के कुरूक्षेत्र में लोकनायक जयप्रकाश जिला सामान्य अस्पताल में किशोरी के साथ दुष्कर्म करने के आरोपित परामर्शदाता चिकित्सक डॉ. शैलेंद्र कुमार को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट में करने से पहले पेश चिकित्सक ने कहा कि मैं रिटायर्ड सीएमओ हूं मुझसे गलती हो गई। बता दें कि सोमवार दोपहर को पुलिस डॉ. शैलेंद्र को एलएनजेपी अस्पताल लेकर पहुंची और उस कमरे का ताला खुलवाकर कमरे की वेरिफिकेशन की गई।
इसके बाद कमरे में कहां क्या हुआ पुलिस ने डेढ घंटे तक अस्पताल में डॉ. शैलेंद्र को ले जाकर जांच की। गौरतलब है कि इससे पहले डॉ. शैलेंद्र कुमार को पुलिस ने रविवार देर रात्रि को ही गिरफ्तार कर लिया था और अस्पताल में मेडिकल करवाया गया था।
जहां डॉ. शैलेंद्र परने से मुंह को छिपाते हुए पुलिस कर्मचारियों की बीच चलते दिखाई दिए। परने में सही से दिखाई नहीं देने के चलते डा. शैलेंद्र का कई बार नियंत्रण बिगड़ा, इसके बाद साथ चल रहे पुलिस कर्मचारी ने उन्हें पकडक़र संभाला।
आपको बता दें कि इसके बाद तो सरेराह डॉ. शैलेंद्र को पुलिस कर्मचारी मुख्य सडक़ से बिना मुंह छिपाए एलएनजेपी अस्पताल के आपातकालीन विभाग लेकर पहुंचे। यहां डॉ. शैलेंद्र को इस स्थिति में देख स्टाफ एकत्रित हो गया, क्योंकि रात्रि को उनके चेहरे पर जो परना था वह दोपहर को नहीं दिखाई दिया। जब उन्हें पुलिस सडक़ मार्ग से पैदल लेकर सामान्य अस्पताल पहुंची और स्टाफ उनकी तरफ देख रहा था तो उनकी आंखें नीची हो रही थी।
