डेरा सच्चा सौदा सिरसा में चिकित्सकों ने महिलाओं को बढ़ते ब्रेस्ट कैंसर के प्रति किया जागरूक
mahendra india news, new delhi
परम पिता शाह सतनाम जी महाराज के पवित्र एमएसजी अवतार महीने की खुशी में पूज्य गुरु संत डा. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की प्रेरणा से निरंतर विभिन्न जनकल्याणकारी मुहिमों का संचालन किया जा रहा है। इन अभियानों के माध्यम से पूज्य गुरु जी द्वारा स्वयं जरूरतमंद लोगों की सहायता कर मानवता भलाई के कार्य किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में शनिवार को शाह सतनाम जी-शाह मस्ताना जी धाम, डेरा सच्चा सौदा सिरसा में आॅनलाइन गुरुकुल के दौरान जननी सत्कार मुहिम के तहत 10 जरूरतमंद गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार की किटें प्रदान की गईं। इस पहल का उद्देश्य माताओं और नवजात शिशुओं के बेहतर स्वास्थ्य को सुनिश्चित करना है।
वहीं महिलाओं को बढ़ते ब्रेस्ट कैंसर के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान डा. कीर्ति, डा. वैशाली व डा. यशिका ने महिलाओं को स्वयं जांच करने और शुरुआती लक्षणों की पहचान करने के तरीकों की महत्वपूर्ण जानकारी दी, ताकि समय रहते बीमारी की पहचान कर उचित उपचार किया जा सके। इसके अलावा शाह सतनाम जी स्पेशलिटी अस्पताल में सेवा के महाकुंभ अभियान के अंतर्गत चल रहे विशाल स्वास्थ्य जांच शिविरों की श्रृंखला में शनिवार को डेंटल कैंप का आयोजन किया गया।
इसमें दिल्ली से डा. प्रियंका, राजपुरा से डा. आशीष, नोएडा से डा. बी.एस. चौहान, चरखीदादरी से डा. कनिका, शिमला से डा. मोनिशा, हांसी से डा. स्वीटी, रोहतक से डा. कांता कौशिक तथा शाह सतनाम जी स्पेशलिटी अस्पताल से दंत रोग विशेषज्ञ डा. साक्षी चौहान व डा. तमना ने मरीजों को दांतों से संबंधित नि:शुल्क जांच व परामर्श प्रदान किया। साथ ही एमएसजी नेचुरोपैथी अस्पताल में प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति से रोगियों का उपचार लगातार जारी रहा। यहां डॉ. रवि, डॉ. विजोय, डॉ. रूपेश और डॉ. नंदिनी की विशेषज्ञ टीम द्वारा कमर दर्द, मोटापा, अधिक वजन, शुगर, घुटनों की समस्या, ब्लड प्रेशर, एंग्जायटी, सर्दी-खांसी, पैरों में दर्द, एलर्जी और अस्थमा जैसी बीमारियों का प्राकृतिक तरीके से उपचार किया जा रहा है। वहीं शाह सतनाम जी गर्ल्स स्कूल के 1560 विद्यार्थियों ने एक साथ मेरे देश की जवानी गीत गाकर इंडिया बुक आॅफ रिकॉर्ड में दर्ज उपलब्धि की प्रति पूज्य गुरु जी को भेंट की। इस गीत के माध्यम से विद्यार्थियों ने शिक्षा, खेल सुविधाओं और ड्रग फ्री संदेश को प्रभावशाली रूप में प्रस्तुत किया। पूज्य गुरु जी ने विद्यार्थियों के इस ड्रग फ्री अभियान और सामाजिक संदेश की सराहना करते हुए उन्हें राष्ट्र सेवा और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।जननी सत्कार मुहिम के तहत गर्भवती महिलाओं को दिया पौष्टिक आहार
- डेंटल कैंप में दांतों की नि:शुल्क जांच व परामर्श
-- चिकित्सकों ने महिलाओं को बढ़ते ब्रेस्ट कैंसर के प्रति किया जागरूक
सिरसा। परम पिता शाह सतनाम जी महाराज के पवित्र एमएसजी अवतार महीने की खुशी में पूज्य गुरु संत डा. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की प्रेरणा से निरंतर विभिन्न जनकल्याणकारी मुहिमों का संचालन किया जा रहा है। इन अभियानों के माध्यम से पूज्य गुरु जी द्वारा स्वयं जरूरतमंद लोगों की सहायता कर मानवता भलाई के कार्य किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में शनिवार को शाह सतनाम जी-शाह मस्ताना जी धाम, डेरा सच्चा सौदा सिरसा में आॅनलाइन गुरुकुल के दौरान जननी सत्कार मुहिम के तहत 10 जरूरतमंद गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार की किटें प्रदान की गईं। इस पहल का उद्देश्य माताओं और नवजात शिशुओं के बेहतर स्वास्थ्य को सुनिश्चित करना है। वहीं महिलाओं को बढ़ते ब्रेस्ट कैंसर के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान डा. कीर्ति, डा. वैशाली व डा. यशिका ने महिलाओं को स्वयं जांच करने और शुरुआती लक्षणों की पहचान करने के तरीकों की महत्वपूर्ण जानकारी दी, ताकि समय रहते बीमारी की पहचान कर उचित उपचार किया जा सके।
इसके अलावा शाह सतनाम जी स्पेशलिटी अस्पताल में सेवा के महाकुंभ अभियान के अंतर्गत चल रहे विशाल स्वास्थ्य जांच शिविरों की श्रृंखला में शनिवार को डेंटल कैंप का आयोजन किया गया। इसमें दिल्ली से डा. प्रियंका, राजपुरा से डा. आशीष, नोएडा से डा. बी.एस. चौहान, चरखीदादरी से डा. कनिका, शिमला से डा. मोनिशा, हांसी से डा. स्वीटी, रोहतक से डा. कांता कौशिक तथा शाह सतनाम जी स्पेशलिटी अस्पताल से दंत रोग विशेषज्ञ डा. साक्षी चौहान व डा. तमना ने मरीजों को दांतों से संबंधित नि:शुल्क जांच व परामर्श प्रदान किया। साथ ही एमएसजी नेचुरोपैथी अस्पताल में प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति से रोगियों का उपचार लगातार जारी रहा। यहां डॉ. रवि, डॉ. विजोय, डॉ. रूपेश और डॉ. नंदिनी की विशेषज्ञ टीम द्वारा कमर दर्द, मोटापा, अधिक वजन, शुगर,
घुटनों की समस्या, ब्लड प्रेशर, एंग्जायटी, सर्दी-खांसी, पैरों में दर्द, एलर्जी और अस्थमा जैसी बीमारियों का प्राकृतिक तरीके से उपचार किया जा रहा है। वहीं शाह सतनाम जी गर्ल्स स्कूल के 1560 विद्यार्थियों ने एक साथ मेरे देश की जवानी गीत गाकर इंडिया बुक आॅफ रिकॉर्ड में दर्ज उपलब्धि की प्रति पूज्य गुरु जी को भेंट की। इस गीत के माध्यम से विद्यार्थियों ने शिक्षा, खेल सुविधाओं और ड्रग फ्री संदेश को प्रभावशाली रूप में प्रस्तुत किया। पूज्य गुरु जी ने विद्यार्थियों के इस ड्रग फ्री अभियान और सामाजिक संदेश की सराहना करते हुए उन्हें राष्ट्र सेवा और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
