home page

भारतीय संविधान भवन में डॉ. अनिल धानुका प्राइम इम्पैक्ट इन एजुकेशन अवॉर्ड से सम्मानित

 | 
Dr. Anil Dhanuka honored with the 'Prime Impact in Education Award' at the Indian Constitution Hall

mahendra india news, new delhi
 भारतीय संविधान भवन में आयोजित इंडिया प्राइम इम्पैक्ट अवॉर्ड समारोह में देशभर से शिक्षाविदों, उद्योगपतियों, कलाकारों, खिलाड़ियों, समाजसेवियों, लेखकों तथा विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिष्ठित हस्तियों ने भाग लिया। समारोह में टीवी एवं फिल्म जगत की वरिष्ठ अभिनेत्री विनीता मलिक तथा सांसद संजय सेठ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सिरसा के आरटीआई एवं सोशल एक्टिविस्ट द्वारा लिखित पुस्तक आरटीआई एंड ब्लैकमेल का विमोचन अभिनेत्री विनीता मलिक के कर-कमलों द्वारा किया गया।

साथ ही उनके उत्कृष्ट सामाजिक योगदान के लिए उन्हें सम्मानित भी किया गया। समारोह में सोशल मीडिया के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान एवं सकारात्मक जनजागरूकता के लिए प्रदीप कुमार को सोशल मीडिया मेंटर के रूप में विशेष सम्मान प्रदान किया गया। इस अवसर पर शिक्षाविद एवं विश्वविद्यालय प्रतिनिधि डॉ. अनिल धानुका ने भारत सरकार की उच्च शिक्षा नीति के अनुरूप आॅनलाइन, वोकेशनल एवं स्किल एजुकेशन की उपयोगिता पर अपने विचार व्यक्त किए।

उन्होंने बताया कि आज विद्यार्थी, सरकारी एवं निजी कर्मचारी, किसान, उद्यमी एवं व्यवसायी अपनी नौकरी या व्यवसाय के साथ-साथ मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालयों से ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन, डिप्लोमा तथा विभिन्न स्किल कोर्स कर अपनी शैक्षणिक योग्यता बढ़ाते हुए करियर में नई ऊंचाइयां प्राप्त कर रहे हैं। आॅनलाइन शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान, विद्यार्थियों के मार्गदर्शन तथा उच्च शिक्षा के प्रचार-प्रसार में उल्लेखनीय सेवाओं के लिए डॉ. अनिल धानुका को प्राइम इंपेक्ट इन एजुकेशन अवार्ड से सम्मानित किया गया।

WhatsApp Group Join Now

कार्यक्रम के संयोजक विपिन एवं पूनम ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. अनिल धानुका को पूर्व में प्राप्त शिक्षा रत्न, शिक्षा श्री, एजुकेशन मेंटर एवं बेस्ट काउंसलर फॉर यूनिवर्सिटी जैसे प्रतिष्ठित सम्मान शिक्षा के प्रति उनके समर्पण, निष्ठा एवं उत्कृष्ट कार्यों का प्रमाण हैं। उन्होंने कहा कि डॉ. धानुका के मार्गदर्शन में अनेक विद्यार्थी, गृहिणियां, व्यवसायी तथा सरकारी एवं निजी क्षेत्र के कर्मचारी विभिन्न मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालयों से डिप्लोमा, डिग्री एवं मास्टर डिग्री प्राप्त कर अपने करियर को नई दिशा दे रहे हैं।

सम्मान प्राप्त करने के उपरांत डॉ. अनिल धानुका ने आयोजकों, मुख्य अतिथियों, सहयोगी विश्वविद्यालयों, विद्यार्थियों, अपनी टीम, परिवार एवं सभी शुभचिंतकों का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उनकी पूरी टीम के सामूहिक प्रयास, विश्वास एवं शिक्षा के प्रति समर्पण का सम्मान है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि वे भविष्य में भी गुणवत्तापूर्ण एवं सुलभ उच्च शिक्षा के माध्यम से समाज एवं राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान निरंतर देते रहेंगे।