home page

डाॅ. अनिता सिंह बनी राजकीय नेशनल महाविद्यालय, सिरसा की नई प्राचार्या, भव्य स्वागत

 | 
Dr. Anita Singh Appointed New Principal of Government National College, Sirsa; Accorded a Grand Welcome

mahendra india news, new delhi
प्रख्यात शिक्षाविद डाॅ. अनिता सिंह ने सिरसा जिले के सबसे बड़े शिक्षण संस्थान, राजकीय नेशनल महाविद्यालय की प्राचार्या का कार्यभार विधिवत रूप से संभाल लिया है। आज महाविद्यालय पहुँचने पर कॉलेज परिवार द्वारा उनका बुके और फूलमालाओं से भव्य स्वागत किया गया। डॉ अनीता सिंह की नियुक्ति के अवसर पर डॉ. सरोज दहिया, पूजा, शिखा एवं कविता भी उनके साथ महाविद्यालय परिसर में पहुंची।


महाविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी प्रो. रमेश सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि डॉ अनीता सिंह 2001 से निरंतर उच्चतर शिक्षा विभाग,  हरियाणा में बतौर प्राध्यापक हरियाणा के विभिन्न महाविद्यालयों में अपने सेवाए दे रही हैं। इससे पूर्व डॉ. अनिता सिंह राजकीय महाविद्यालय पंचकुला सैक्टर 01 में बतौर अंग्रेजी विभागाध्यक्ष सेवारत थीं। 25 वर्षों के अटूट शैक्षणिक अनुभव के उपरांत उच्चतर शिक्षा विभाग, हरियाणा द्वारा पदोन्नति पाकर प्राचार्य राजकीय नेशनल महाविद्यालय, सिरसा के रूप में कार्यभार ग्रहण किया है।

Dr. Anita Singh Appointed New Principal of Government National College, Sirsa; Accorded a Grand Welcome
डाॅ. अनिता सिंह एक उत्कृष्ट शोधकर्ता व लेखक के रूप में जानी जाती हैं। अब तक उनके कई शोध पत्र और पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं।


'विकास का पहिया रहेगा निरंतर जारी'
पदभार ग्रहण करने के अवसर पर नवनियुक्त प्राचार्य डाॅ. अनिता सिंह ने कॉलेज परिवार को संबोधित करते हुए कहा कि सभी के सांझा सहयोग से महाविद्यालय के विकास का पहिया निरंतर गतिमान रहेगा। उन्होंने विश्वास दिलाया कि संस्था को शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों पर ले जाया जाएगा और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए नए आयाम स्थापित किए जाएंगे। डॉ. अनिता सिंह के पदभार ग्रहण करने पर डॉ. राजकुमार एवं डॉ. शेर सिंह के नेतृत्व में एबीआरएसएम की स्थानीय ईकाई के सदस्यों ने भी पुस्तक एवं कैलेण्डर भेंट कर स्वागत किया।

 

WhatsApp Group Join Now

ये रहे उपस्थित-
इस अवसर पर डाॅ. अनीता मड़िया, प्रो. प्रीति मोंगा, डॉ. सत्यपाल, डाॅ. जीतराम शर्मा, डॉ. साक्षी मेहता, डॉ. स्मृति कम्बोज, डाॅ. नवीन मक्कड़, डाॅ. गुरनाम सिंह, डॉ. विवेक गोयल, डॉ.संजय सरदाना, डॉ. संदीप बेनिवाल, प्रो. सुरेन्द्र कुमार, डॉ. मंजू मेहता, डॉ. इंदिरा जाखङ, डॉ. वीना रहेजा, डॉ. बब्लेश झोरङ, डॉ. राज कुमार, प्रो. शेर सिंह, प्रो. संदीप सहित महाविद्यालय के पूर्व प्राध्यापक डॉ. कृष्ण गोपाल, डॉ. बलदेव सिंह, अन्य गणमान्य व्यक्ति व गैर-शैक्षणिक स्टाफ के सदस्य उपस्थित रहे।