डाइट डिंग के इतिहास प्रवक्ता डॉ. सतबीर सिंह न्योल प्राचार्य पद पर हुए पदोन्नत, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दड़बा कलां में संभाला कार्यभार
mahendra india news, new delhi
सिरसा। हरियाणा विद्यालय शिक्षा निदेशालय, पंचकूला के आदेशानुसार जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट), डिंग, सिरसा में इतिहास प्रवक्ता डॉ. सतबीर सिंह न्योल प्राचार्य पद पर पदोन्नत हो गए हैं। डॉ. विनोद भट्टू ने बताया कि पदोन्नति के उपरांत उन्होंने नाथूसरी चौपटा खंड के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, दड़बा कलां में प्राचार्य के रूप में कार्यभार ग्रहण किया।
विद्यालय पहुंचने पर विद्यालय प्रभारी शीशपाल ढाका एवं समस्त स्टाफ ने बैज लगाकर और पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। डॉ. न्योल ने वर्ष 1998 में जेबीटी शिक्षक के रूप में अपनी सेवाएं प्रारंभ कीं तथा वर्ष 2009 में प्रवक्ता (इतिहास) बने। डाइट डिंग में उन्होंने शिक्षक प्रशिक्षण, विद्यालय नेतृत्व, शैक्षणिक नवाचार एवं राज्य स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रमों के सफल संचालन में उल्लेखनीय भूमिका निभाई। वे एम.ए. (इतिहास), एम.ए. (शिक्षा), जेबीटी, बी.एड., यूजीसी-नेट एवं पीएच.डी. जैसी उच्च योग्यताओं से संपन्न हैं। वर्ष 2010 में हरियाणा लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सहायक प्रोफेसर (इतिहास) भर्ती परीक्षा का साक्षात्कार दिया, वर्ष 2022 में चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय, सिरसा में सहायक प्रोफेसर (इतिहास) पद हेतु साक्षात्कार दिया तथा वर्ष 2025 में हरियाणा लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सहायक प्रोफेसर (इतिहास) भर्ती परीक्षा में उनका चयन हुआ।
इसके अतिरिक्त वे हरियाणा सिविल सेवा (एचसीएस) परीक्षा में तीन बार मुख्य परीक्षा उत्तीर्ण कर दो बार साक्षात्कार चरण तक पहुंचे हैं। कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने विद्यालय स्टाफ की बैठक लेकर शैक्षणिक गुणवत्ता, अनुशासन, नियमित उपस्थिति, बोर्ड परीक्षा परिणामों में सुधार तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि सेल्फ-स्टडी, अनुशासन, दृढ़ इच्छाशक्ति और निरंतर परिश्रम ही सफलता की वास्तविक कुंजी हैं।
डॉ. न्योल की पदोन्नति पर जिला शिक्षा अधिकारी सिरसा, डाइट प्राचार्य सुभाष फुटेला, डाइट प्रभारी सुरेंद्र सिंह नूनिया एवं समस्त स्टाफ ने उन्हें बधाई दी। इस अवसर पर उनकी पत्नी गृह विज्ञान प्रवक्ता सुमन, सुपुत्र विचित्र न्योल, बड़े भाई सुरजीत न्योल, छोटे भाई प्रवक्ता विक्की प्रकाश न्योल, डॉ. दलीप गोदारा, डॉ.अनिल बिश्नोई सहित डाइट एवं विद्यालय परिवार के सदस्यों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए सफल कार्यकाल की कामना की।
