home page

डाइट डिंग, सिरसा के प्रवक्ता डॉ. सतबीर सिंह न्योल बने असिस्टेंट प्रोफेसर इतिहास

 | 
Dr. Satbir Singh Nyol, spokesperson of DIET Ding, Sirsa, has been appointed as Assistant Professor of History

mahendra india news, new 
 हरियाणा लोक सेवा आयोग द्वारा घोषित असिस्टेंट प्रोफेसर इतिहास के अंतिम परीक्षा परिणाम में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, डिंग, सिरसा के इतिहास प्रवक्ता डा. सतबीर सिंह न्योल का अंतिम रूप से चयन हुआ है। इस उपलब्धि की सूचना मिलते ही संस्थान पहुंचने पर डाइट परिवार सदस्यों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत करते हुए गुलदस्ते भेंट किए और मिठाइयां बांटकर खुशी व्यक्त की।

डॉ. न्योल बीए, बीएड, एमए इतिहास, एमए एजुकेशन तथा पीएचडी जैसी उच्च शैक्षणिक योग्यताओं के साथ स्टेट, स्लेट व यूजीसी नेट जैसी महत्वपूर्ण परीक्षाएं उत्तीर्ण कर चुके हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरूआत वर्ष 1998 में हरियाणा विद्यालय शिक्षा विभाग में जेबीटी शिक्षक के रूप में की थी। वर्ष 2009 में उनका चयन प्रवक्ता इतिहास पद पर हुआ। अपने सेवाकाल के दौरान उन्होंने विभिन्न विद्यालयों में उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान कीं।

वर्तमान में वे डाइट डिंग, सिरसा में बतौर प्रवक्ता इतिहास कार्यरत हैं। उल्लेखनीय है कि सरकारी सेवा के दौरान वे हरियाणा सिविल सर्विसेज (एचसीएस) परीक्षा में तीन बार मुख्य परीक्षा तक पहुंचे, जिनमें दो बार साक्षात्कार चरण तक चयनित हुए। इसके अतिरिक्त वे चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय सिरसा चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय सिरसा में असिस्टेंट प्रोफेसर (इतिहास) पद हेतु साक्षात्कार भी दे चुके हैं।

WhatsApp Group Join Now

हमेशा सेल्फ-स्टडी में विश्वास रखने वाले डॉ. न्योल ने अपनी सफलता को युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि यदि व्यक्ति के इरादे बुलंद हों और वह कठोर परिश्रम के साथ निरंतर प्रयास करे, तो उसे अपने लक्ष्य तक पहुंचने से कोई नहीं रोक सकता। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, सिरसा एवं डाइट डिंग की प्राचार्या डा. विजय लक्ष्मी ने इस उपलब्धि पर डा. सतबीर सिंह न्योल को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। डा. न्योल की इस सफलता पर समस्त डाइट परिवार सदस्यों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे शिक्षा जगत के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया है।