ऑनलाइन एजुकेशन में बेहतरीन कार्य करने वाले डॉ. अनिल धानुका सम्मानित
Dr. Anil Dhanuka honored for his excellent work in online education
Mahendra india news, new delhi
सिरसा। अलीगढ़ की मंगलायतन यूनिवर्सिटी में भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त उच्च एवं व्यावसायिक शिक्षा,ऑनलाइन शिक्षा एवं करियर अवसरों को लेकर एक विशेष सेमिनार का आयोजन किया गया। विश्वविद्यालय यूजीसी, एआईसीटीई, डीईबी, बीसीआई, आईएनसी एवं एनसीटीई द्वारा मान्यता प्राप्त ए+ रेटिंग वाला प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय है। कार्यक्रम में देश के विभिन्न शिक्षाविदों, करियर काउंसलर्स एवं शिक्षा क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञों की गरिमामयी उपस्थिति रही। विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार ने सभी अतिथियों का सम्मानपूर्वक स्वागत किया तथा विश्वविद्यालय की अत्याधुनिक प्रयोगशालाओं, डिजिटल लाइब्रेरी, स्मार्ट क्लासरूम, जिम एवं अन्य शैक्षणिक सुविधाओं का भ्रमण करवाया।
सेमिनार के दौरान रोजगारपरक शिक्षा, स्कॉलरशिप, कम फीस में उच्च गुणवत्ता वाली वैश्विक मान्यता प्राप्त डिग्री तथा ऑनलाइन शिक्षा के बढ़ते महत्व पर विस्तृत चर्चा की गई।ऑनलाइन शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए डॉ. अनिल धानुका को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर भारत के प्रख्यात शिक्षाविद एवं करियर काउंसलर डॉ. अनिल धानुका ने ऑनलाइन शिक्षा क्षेत्र के प्रतिनिधि के रूप में अपने विचार व्यक्त करते हुए बताया कि किस प्रकार कर्मचारी, व्यवसायी, एनआरआई एवं ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थीऑनलाइन माध्यम से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त कर सकते हैं। कार्यक्रम के दौरान डॉ. अनिल धानुका ने विश्वविद्यालय के चेयरमैन गोयल एवंऑनलाइनशिक्षा टीम को सम्मानपूर्वक रामचरित मानस भेंट की। इस अवसर पर डॉ. अनिल धानुका ने अपनी टीम के काउंसलर अमित गोयल की सराहना करते हुए उनका सम्मान किया।
साथ ही न्यूजीलैंड में कार्यरत हरियाणा निवासी राजवीर कौर को गणित स्नातकोत्तर डिप्लोमा एवं एमएससी मैथमेटिक्स में उत्कृष्ट मेरिट हेतु गोल्ड मेडल के लिए नामांकित किए जाने पर शुभकामनाएं दीं। डॉ. अनिल धानुका ने एमएससी मैथमेटिक्स के साथ फिजिक्स, केमिस्ट्री एवं एमबीए इन हॉस्पिटेलिटी मैनेजमेंट जैसे नए प्रोग्राम्स का स्वागत किया। उन्होंने विशेष रूप से प्रतियोगी परीक्षाओं, यूपीएससी, रेलवे, सरकारी नौकरियों एवं चार्टर्ड अकाऊंटेंट की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि अपनी तैयारी के साथ-साथ संबंधित विषय की ऑनलाइन डिग्री अवश्य करनी चाहिए। इससे न केवल तैयारी में सहायता मिलती है बल्कि शैक्षणिक योग्यता भी बढ़ती है, जो सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
