अनुसूचित जाति के किसानों के लिए 76 ट्रैक्टरों का ड्रा 19 फरवरी को
mahendra india news, new delhi
कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा एसबी-89 योजना के तहत अनुसूचित जाति के किसानों को 76 ट्रैक्टर उपलब्ध करवाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इन ट्रैक्टरों के लाभार्थियों का चयन 19 फरवरी को सायं 4 बजे ड्रा के माध्यम से किया जाएगा।
सहायक कृषि अभियंता विजय जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि विभाग के पोर्टल पर कुल 1220 किसानों के ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए हैं। प्राप्त आवेदनों में से पात्र लाभार्थियों का चयन ऑनलाइन ड्रा द्वारा किया जाएगा।
जिले में ट्रैक्टरों के लिए लाभार्थियों का चयन नगराधीश अजय सिंह की अध्यक्षता में लघुसचिवालय, कमरा नंबर 63, सिरसा में आयोजित ड्रा के माध्यम से किया जाएगा। उन्होंने सभी आवेदक किसानों से अपील की है कि वे ड्रा प्रक्रिया में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इसका लाभ उठाएं।
