home page

शिक्षा विभाग में 30 वर्षों की उत्कृष्ट सेवाओं के उपरांत सेवानिवृत्त हुए डॉ. सोम प्रकाश ठकराल कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और समर्पण की मिसाल रहे डॉ. ठकराल को डाइट परिवार ने दी भावभीनी विदाई

 | 
  Dr. Som Prakash Thakral retired after 30 years of distinguished service to the Education Department. The DIET family gave a warm farewell to Dr. Thakral, an example of dedication, discipline, and commitment.

 
डिंग (सिरसा)। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट), डिंग, सिरसा में कार्यरत वरिष्ठ शिक्षाविद् एवं विषय विशेषज्ञ (हिंदी) डॉ. सोम प्रकाश ठकराल 30 वर्षों की गौरवशाली एवं समर्पित सेवाओं के उपरांत 31 मई 2026 को सम्मानपूर्वक सेवानिवृत्त हो गए। जानकारी देते हुए प्रवक्ता डॉ. अनिल बिश्नोई ने बताया कि उनकी सेवानिवृत्ति के उपलक्ष्य में डाइट परिवार द्वारा उनके सम्मान में एक गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें अधिकारियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए डाइट प्रभारी सुरेंद्र सिंह नूनिया ने कहा कि डॉ. ठकराल का व्यक्तित्व सरल, विनम्र एवं प्रेरणादायी रहा है।

उन्होंने अपनी कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासनप्रियता एवं समर्पण भाव से संस्थान की गरिमा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनके अनुभव, नेतृत्व क्षमता एवं प्रभावी शिक्षण शैली से अनेकों शिक्षक एवं विद्यार्थी लाभान्वित हुए हैं। डाइट आईएफआईसी विंग प्रभारी नरेश नरूला ने बताया कि डॉ. सोम प्रकाश ठकराल ने 29 मार्च 1996 को हरियाणा शिक्षा विभाग में हिंदी अध्यापक के रूप में अपनी सेवाओं का प्रारंभ किया था। लगभग तीन दशकों के सेवाकाल में उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में अनुकरणीय योगदान देते हुए विद्यार्थियों, अध्यापकों एवं प्रशिक्षणार्थियों का निरंतर मार्गदर्शन किया। इस अवसर पर प्रवक्ता डॉ. राजेश खुराना एवं डॉ. राकेश मोहन ने डॉ. ठकराल के सेवाकाल की उपलब्धियों एवं सामाजिक क्षेत्र में उनके योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हिंदी भाषा एवं साहित्य के प्रचार-प्रसार, शैक्षिक नवाचारों तथा शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रमों में उनकी भूमिका सदैव सराहनीय रही।

उत्कृष्ट सेवाओं के लिए उन्हें अनेक अवसरों पर जिला एवं राज्य स्तर पर सम्मानित किया गया तथा हरियाणा के राज्यपाल द्वारा भी उन्हें अनेकों बार सम्मानित किया जा चुका है। समारोह के अंत में उनके लंबे समय तक सहयोगी रहे प्रवक्ता चंद्र प्रकाश शर्मा ने डॉ. ठकराल के उत्तम स्वास्थ्य, सुखमय एवं सक्रिय जीवन की कामना करते हुए कहा कि उनका अनुभव एवं मार्गदर्शन सदैव शिक्षा जगत के लिए प्रेरणास्रोत बना रहेगा। इस अवसर पर संस्थान परिवार की ओर से डॉ. ठकराल एवं उनके परिवार के सदस्यों को स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। समारोह में उनकी धर्मपत्नी रीता रानी, भाई मनोहर लाल ठकराल, भाभी सीमा ठकराल, बहन राज रानी चुघ, बहनोई राजीव चुघ, वीना धमीजा, पुत्र डॉ. चिराग ठकराल, पुत्री डॉ. पूर्वा ठकराल, नितिन धमीजा सहित डाइट के प्रवक्ता डॉ. मनोज पुरी, डॉ. दलीप गोदारा, डॉ. सतबीर न्योल, सज्जन फौजी, बलविंदर फौजी, गुरदिता, मनदीप सिंह, देवीलाल, सुखपाल सिंह, सुनील, सुभाष चंद्र, राहुल तथा समस्त शिक्षण एवं गैर-शिक्षण स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

WhatsApp Group Join Now