home page

वरदान नशा मुक्ति केंद्र राजपुरा साहनी में नशा मुक्ति सेमिनार, नि:शुल्क स्वास्थ्य व ब्लड बैंक कैंप का आयोजन आज, एसपी दीपक सहारण होंगे मुख्य अतिथि

 | 
नशेड़ी न मान कर रोगी मानकर उपचार किया जाएगा।
mahendra india news, new delhi

नाथूसरी चौपटा क्षेत्र के गांव राजपुरा साहनी स्थित वरदान नशा मुक्ति केंद्र में आज सोमवार को नशा मुक्ति सेमिनारख्, नि:शुल्क स्वास्थ्य व ब्लड बैंक कैंप का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में सिरसा के एसपी दीपक सहारण मुख्य अतिथि होंगे। इसी के साथ कार्यक्रम में मुख्यवक्ता सीडीएलयू के पूर्व रजिस्ट्रार प्रो. आर.के. सिवाच होंगे। 


वहीं कार्यक्रम में सिरसा के फेमस हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ डा. वाई.के. चौधरी, एम डी फिजिशियन डा. सुभाष, जनरल सर्जन डा. जगतपाल बैनिवाल, मनोचिकित्सक डा. मनोज डूडी, नेत्र रोग विशेषज्ञ डा. राजेंद्र सिरसवा, आयुर्वेदाचार्या डा. मंजू मूंड बैनीवाल शिरकक्त करेगी। 

नशेड़ी न मान कर रोगी मानकर उपचार किया जाएगा

 केंद्र में ओपीडी, आईपीडी की सुविधा शुरू हो गई है। खास बात ये भी है कि  इस केंद्र में आने वालों का नशेड़ी न मान कर रोगी मानकर उपचार किया जाएगा। इसी के साथ ही केंद्र में बेहतर सुविधा मिलेगी।केंद्र के संचालक रामभगत श्योराण ने बताया कि सिरसा में ही नहीं सभी जगह नशा एक गंभीर समस्या बन चुका है। चाहे वह शराब हो, ड्रग्स हो या फिर अन्य किसी प्रकार का नशा, इनसे न केवल व्यक्ति की सेहत को हानि पहुंचती है, बल्कि समाज और परिवार पर भी इसका गहरा प्रभाव पड़ता है। नशे की लत छोडऩा आसान नहीं होता, और इसके लिए एक व्यवस्थित उपचार की आवश्यकता होती है। यही कारण है कि वरदान नशा मुक्ति केंद्र का महत्व बढ़ता जा रहा है। 

WhatsApp Group Join Now

खेलों की होगी उचित व्यवस्था 
राम भगत श्योराण ने बताया कि केंद्र में मनोरंजन के साथ ख्खेलों की उचित की जाएगी। इसके लिए आधुनिक तरीके से बेहतर मैदान की सुविधा होगी। वहीं केंद्र में बेहतर खाने के साथ सभी प्रकार की सुविधा मिलेगी। 

उन्होंने बताया कि केंद्र में ओपीडी की सुविधा मिलेगी। केंद्र में 15 मरीजों को रखा जाएगा। यानि एक रूम में तीन मरीजों को रखा जाएगा। इसी के साथ ही सबसे पहले चिकित्सकों द्वारा काउंसलिंग की जाएगी। नशा करने वालों को नशेड़ी न मानकर रोगी मानकर उपचार किया जाएगा। 

केंद्र के चिकित्सक डा. मनोज डूडी ने बताया कि वरदान नशा मुक्ति केंद्र वह स्थान है जहां नशे की लत से ग्रसित व्यक्ति को उचित चिकित्सा, मानसिक सहायता और परामर्श प्रदान किया जाएगा है ताकि वह अपनी लत से छुटकारा पा सके और सामान्य जीवन जीने की ओर लौट सके। इस केंद्र में एक सुरक्षित और नियंत्रित वातावरण प्रदान किया जाएगा है जहां व्यक्ति को उसके नशे की आदत से दूर रहने में मदद मिल सके।