home page

डीईईओ सिरसा डॉ. विजय लक्ष्मी बनी हरियाणा विद्यालय शिक्षा विभाग की संयुक्त निदेशक डाइट डिंग, सिरसा प्राचार्या का अतिरिक्त कार्यभार भी संभाल रहीं है डीईईओ डॉ. विजय लक्ष्मी

Dr. Vijay Laxmi, Deputy Education Officer, Sirsa, has been appointed as the Joint Director of the Haryana School Education Department. Dr. Vijay Laxmi, Deputy Education Officer, Sirsa, is also holding the additional charge of Principal.
 
 | 
Dr. Vijay Laxmi, Deputy Education Officer, Sirsa, has been appointed as the Joint Director of the Haryana School Education Department. Dr. Vijay Laxmi, Deputy Education Officer, Sirsa, is also holding the additional charge of Principal.


सिरसा। हरियाणा सरकार के माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेशों के अनुसार सिरसा की जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी एवं जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) डिंग, सिरसा प्राचार्या का अतिरिक्त प्रभार संभाल रही डॉ. विजय लक्ष्मी को संयुक्त निदेशक पद पर पदोन्नत किया गया है। डाइट प्रवक्ता चंद्र प्रकाश शर्मा ने बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा जारी आदेश के अनुसार डीईईओ डॉ. विजय लक्ष्मी को हरियाणा विद्यालय शिक्षा निदेशालय, पंचकूला मुख्यालय में बतौर सयुंक्त निदेशक नियुक्ति दी गई है। उन्होंने बताया कि शिक्षा विभाग में लंबे समय से उत्कृष्ट सेवाएं देने वाली डॉ. विजय लक्ष्मी की इस उपलब्धि पर शिक्षा जगत में खुशी का माहौल है।

डॉ. विजय लक्ष्मी ने अपने कार्यकाल के दौरान शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार, नवाचार गतिविधियों, शिक्षक प्रशिक्षण, प्रशासनिक दक्षता तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए उल्लेखनीय कार्य किए हैं। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी के साथ-साथ डाइट डिंग, सिरसा के प्रिंसिपल पद का अतिरिक्त दायित्व भी उन्होंने कुशलतापूर्वक निभाया। उनकी पदोन्नति को शिक्षा विभाग में उनकी कर्मठता, नेतृत्व क्षमता एवं समर्पण का सम्मान माना जा रहा है।

जिला शिक्षा एवम् प्रशिक्षण संस्थान डिंग, सिरसा प्रभारी सुरेंद्र सिंह नूनिया ने डिंग डाइट परिवार के समस्त स्टाफ सदस्यों सहित डा. विजय लक्ष्मी को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल एवं सुखद भविष्य की कामना की। इसके अतिरिक्त सिरसा जिले के शिक्षा अधिकारियों, शिक्षकों एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों ने डॉ. विजय लक्ष्मी को इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

WhatsApp Group Join Now