home page

SIRSA में नई फीडर लाइन शुरू करने के चलते आज 5 घंटे बंद रहेगी बिजली सप्लाई

 | 
Due to starting of new feeder line in Sirsa, electricity supply will remain closed for 5 hours today

mahendra india news, new delhi
सिरसा  शहर के कई इलाकों में 10 मई 2026 को बिजली सप्लाई बाधित रहेगी। बिजली निगम की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार 132 केवी सब स्टेशन बरनाला रोड सिरसा से नई फीडर लाइन चालू करने का कार्य किया जाएगा, जिसके चलते निर्धारित समय तक बिजली आपूर्ति बंद रखी जाएगी। 

निगम के अधिकारियों के अनुसार सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी। इस दौरान शहर के हाउसिंग बोर्ड, DC कॉम्प्लेक्स, मिनी सचिवालय और अग्रवाल कॉलोनी सहित आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। निगम अधिकारियों ने शहरवासियोंं से अपील की है कि वे जरूरी कार्य पहले ही निपटा लें ताकि किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। निगम ने आमजन से सहयोग की अपील की है।