home page

दो पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से हरियाणा प्रदेश में फिर बदलेगा मौसम, होगी झमाझम बरसात, अलर्ट

 | 
Due to the partial effect of two western disturbances, the weather in Haryana will change again, there will be heavy rain, alert
mahendra india news, new delhi

हरियाणा प्रदेश मेेंं एक बार फिर से मौसम में बदलाव होने वाला है। मौसम को लेकर कृषि मौसम विज्ञान विभाग चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार ने मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। 

हरियाणा राज्य में  लगातार 2 पश्चिमीविक्षोभ के आंशिक प्रभाव से मौसम आमतौर पर 6 जून तक परिवर्तनशील रहने व बीच बीच में आंशिक बादलवाई तथा हवाओं की दिशा में बदलाव की संभावना है। इस दौरान पहला पश्चिमीविक्षोभ 2 जून  को तथा दूसरा पश्चिमीविक्षोभ 4 जून को पहाड़ों की तरफ बढऩे तथा पंजाब के ऊपर एक साइक्लोनिक सरकुलेशन बनने की संभावना है। 


जिसके आंशिक प्रभाव से 2 जून रात्रि  से 6 जून के दौरान हरियाणा राज्य में ज्यादातर क्षेत्रों में बीच बीच में मध्यम से तेज हवाएं चलने व कहीं कहीं गरजचमक के साथ बूंदाबांदी  या हल्की बारिश की संभावना है। इस दौरान कुछ एक स्थानों पर मध्यम से तेज बारिश की भी संभावना  बन रही है। इस दौरान दिन के तापमान में ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है। 

डॉ मदन खीचड़, विभागाध्यक्ष
कृषि मौसम विज्ञान विभाग
चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार