home page

सिरसा के श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल में दुर्गा अष्टमी और दशहरा उत्सव संपन्न, विद्यार्थियों ने किया रामलीला मंचन

 | 
Durga Ashtami and Dussehra celebrations held at Sri Chaitanya Techno School, Sirsa; students staged a Ramlila performance

mahendra india news, new delhi
सिरसा। शहर के प्रतिष्ठित श्री चैतन्य टैक्नो स्कूल में मंगलवार को दशहरा और दुर्गा अष्टमी का पावन पर्व हर्षोल्लास और पारंपरिक श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस भव्य सांस्कृतिक समारोह में मुख्यातिथि भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अनन्य मेहता थे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि और विद्यालय प्रधानाचार्या जीना धुरिया द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया। सर्वप्रथम दुर्गा अष्टमी के उपलक्ष्य में विद्यालय में पारंपरिक कन्या पूजन का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यातिथि एवं प्रधानाचार्या ने देवी स्वरूप कन्याओं की आरती उतारी और उनसे आशीर्वाद लिया।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण विद्यार्थियों द्वारा किया गया भव्य रामलीला मंचन रहा। स्कूल के प्रांगण में बने भव्य मंच पर बच्चों ने रामायण के प्रमुख प्रसंगों को जीवंत कर दिया। इस दौरान प्रधानाचार्या जीना धुरिया ने कहा कि आज के इस पावन अवसर पर हमारा मुख्य उद्देश्य बच्चों को केवल किताबी ज्ञान देना नहीं, बल्कि अपनी महान  संस्कृति, संस्कारों और नारी शक्ति के सम्मान की भावना से जोडऩा है। कन्या पूजन और रामलीला जैसे मंचन बच्चों के चरित्र निर्माण में नींव का काम करते हैं। उन्होंने सभी उपस्थितजनों को दुर्गा अष्टमी और दशहरे की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। समारोह का समापन रावण दहन के साथ किया गया।