SIRSA में मछली पकड़ने के ठेकों की ई-नीलामी 2 जुलाई से, 30 जून तक कर सकेंगे आवेदन
मत्स्य पालन विभाग द्वारा वर्ष 2026-27 के लिए जिले के सभी अधिसूचित जलाशयों, नदियों, नहरों एवं ड्रेनों में मछली पकड़ने के अधिकारों की E-नीलामी (E-ऑक्शन) आयोजित की जा रही है। यह नीलामी प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी, जिसमें कोई भी इच्छुक ठेकेदार अथवा बोलीदाता भाग ले सकता है। उन्होंने बताया कि आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 जून सायं 4 बजे निर्धारित की गई है।
SIRSA जिला मत्स्य अधिकारी जगदीश चंद्र ने बताया कि ई-नीलामी का आयोजन ऑनलाइन पोर्टल पर प्रातः 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक किया जाएगा। नीलामी की प्रथम तिथि 2 जुलाई, द्वितीय तिथि 9 जुलाई, तृतीय तिथि 16 जुलाई, चतुर्थ तिथि 23 जुलाई तथा पंचम तिथि 30 जुलाई निर्धारित की गई है।
उन्होंने बताया कि सिरसा जिले के इन ठेकों की औसत आरक्षित कीमत 41 लाख 54 हजार 571 रुपये निर्धारित की गई है। नीलामी में भाग लेने वाले बोलीदाताओं को 4 लाख 15 हजार 457 रुपये की अर्नेस्ट मनी डिपॉजिट (ईएमडी) ऑफलाइन डिमांड ड्राफ्ट के माध्यम से निदेशक, मत्स्य पालन विभाग हरियाणा के नाम 30 जून सायं 4 बजे तक जमा करवानी होगी।
उन्होंने बताया कि सफल बोलीदाता द्वारा बोली राशि एवं सुरक्षा राशि केनरा बैंक, सुरखाब चौक, सिरसा में खाता संख्या 1403101071067 तथा आईएफएससी कोड CNRB0001403 में जमा करवानी होगी। इच्छुक बोलीदाता नीलामी से संबंधित विस्तृत शर्तें एवं नियम सरकार के आधिकारिक ई-टेंडर पोर्टल पर देख सकते हैं।
उन्होंने बताया कि किसी भी प्रकार की जानकारी अथवा सहायता के लिए विभाग के मोबाइल नंबर 9466050149 पर संपर्क किया जा सकता है। उन्होंने सभी इच्छुक ठेकेदारों एवं बोलीदाताओं से समय पर ऑनलाइन पंजीकरण करवाकर इस पारदर्शी एवं प्रतिस्पर्धी प्रक्रिया में भाग लेने की अपील की।
