हमारी शक्ति हमारा ग्रह की विषय वस्तु पर अर्थ डे का आयोजन
चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय, सिरसा के यूनिवर्सिटी स्कूल फॉर ग्रेजुएट स्टडीज एवं ऊर्जा एवं पर्यावरण विज्ञान विभाग के संयुक्त तत्वावधान में अर्थ डे का आयोजन किया गया। ‘हमारी शक्ति हमारा ग्रह’ की विषयवस्तु पर आयोजित किए गए इस कार्यक्रम में अध्यक्ष के रूप में यूएसजीएस के अधिष्ठाता प्रोफ़ेसर मोहम्मद काशिद किदवई उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रोफेसर विजय कुमार के मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।
उन्होंने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदूषण के बढ़ते स्तर के मद्देनजर आज हमारा पर्यावरण अपने अस्तित्व के संकट से जूझ रहा है। ऐसे में हम सबको अपनी भूमिका स्वयं तय करनी पड़ेगी और यह सुनिश्चित करना होगा कि आने वाली पीढ़ी को एक संतुलित वातावरण का वरदान दिया जा सके। उन्होंने सभी उपस्थित विद्यार्थियों से यह संकल्प करवाया कि वे सभी कम से कम एक पेड़ प्रति वर्ष अवश्य लगाएंगे।
इस कार्यक्रम में फोटोग्राफ़ी, पोस्टर मेकिंग एवं स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिताएं भी रखी गई जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। फोटोग्रॉफी प्रतिस्पर्धा में प्रथम स्थान पर एजुकेशन डिपार्टमेंट का अनुपम रहा एवं द्वितीय स्थान पर राजविंदर सिंह एवं अनु बाला संयुक्त रूप से रहे। इसी प्रकार अनमोल एवं उपग्या ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में फ़ैशन डिज़ाइन एवं लाइफ़ स्टाइल टेक्नोलॉजी की कोमल प्रथम स्थान पर रहीं और पुनीत कौर एवं बीएएलएलबी के हिमांशु संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान पर रहे।
फ़ैशन डिज़ाइन एवं लाइफ़ स्टाइल टेक्नोलॉजी की खुशबू एवं जैसमीन संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहीं । स्लोगन राइटिंग कम्पटीशन में में एमएससी कंप्यूटर साइंस की स्नेहा प्रथम स्थान पर रहीं। फ़ैशन डिज़ाइन एवं लाइफ़ स्टाइल टेक्नोलॉजी की अर्शदीप एवं बीएससी फिजिक्स की हेमलता संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान पर रहीं। बीएससी आईटेप की दीपिका कुमारी व बीए इकॉनॉमिक्स् की ख़ुशी संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहीं।
फ़ोटोग्राफ़ी प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका में पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के डॉ. अमित सांगवान , डॉ रवीन्दर एवं जीव विज्ञान विभाग के डॉ. हरकृष्ण कंबोज उपस्थित रहे। इसी प्रकार पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता में शैक्षणिक मामलों के अधिष्ठाता प्रोफ़ेसर सुशील कुमार एवं फ़ैशन डिज़ाइन एवं लाइफ़ स्टाइल टेक्नोलॉजी की प्राध्यापिका डॉ गुरप्रीत कौर निर्णायक के रूप में उपस्थित रही। स्लोगन लिखो प्रतियोगिता में पर्यावरण विज्ञान विभाग की प्रोफेसर अंजु रानी एवं खाद्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की अध्यक्ष प्रोफ़ेसर संजू ढुल उपस्थित रहीं।
विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं में समन्वयक की भूमिका में ऊर्जा एवं पर्यावरण विज्ञान विभाग के डॉ. आलोक कुमार एवं डॉ. पवन के साथ यूनिवर्सिटी स्कूल फॉर ग्रेजुएट स्टडीज के प्राध्यापक डॉ. चनप्रीत, डॉ. दीपक, डॉ. सोनिका, डॉ. कंचन, डॉ. टिम्सी, नीलम, दीपक, डॉ. कुलविंदर, डॉ. कृष्ण, डॉ. विकास, डॉ. मनमोहन रहे। सभी विजेताओं को पदक प्रदान किए गए। इसके साथ ही निर्णायक मंडल के सभी सदस्यों को पौधे भेंट कर इस दिवस को सार्थक किया गया। यूनिवर्सिटी स्कूल फॉर ग्रेजुएट स्टडीज के अधिष्ठाता प्रोफेसर किदवई ने सभी विजेता छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए अन्य सभी विद्यार्थियों को भी ऐसे प्रतिस्पर्धा में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। मंच का संचालन डॉ. चनप्रीत ने किया।
