हरियाणा में भूकंप के झटके, एनसीएस के अनुसार यहां पर था भूकंप का केंद्र
| Jan 19, 2026, 11:21 IST
mahendra india news, new delhi
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) के अनुसार हरियाणा प्रदेश में सोमवार सुबह भूकंप के झटके लगे। इस भूकंप का केंद्र नॉर्थ दिल्ली रहा। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 2.8 रही। भूकंप सुबह करीबन आठ बजकर 44 मिनट पर झटके महसूस किए गए। तीन दिन में जिले में यह दूसरी बार हुआ है
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के अनुसार इसका असर हरियाणा के सोनीपत और दिल्ली से सटे दूसरे एरिया में भी रहा। लोग अपनी-अपनी दिनचर्या शुरू कर ही रहे थे कि अचानक धमाके जैसी आवाज आई, इसके बाद करीब 3-4 सेकेंड तक ऐसा लगा मानो कोई पकडक़र हिला रहा हो। इससे पहले तीन दिन पहले भी हरियाणा प्रदेश में भूकंप के झटके लगे।
